|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

Singrauli News : गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया

Singrauli News : गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया

Singrauli News : सिंगरौली। जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई परेड कमान्डर रंक्षित निरीक्षक केशव सिंह एवं परेड के उप कमान्डर आशीष तिवारी के नेतृत्व में औद्योगिक सुरंक्षा बल, विशेष शसस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं परेड जूनियर में शासकीय उतकृष्ट माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, अंग्रणी महाविद्याय बैढ़न, डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, महिला एवं बाल विकास के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत कियें

इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश के अनंन्त उचाई को छूने के लिए मुक्त किये।समारोह में विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुतिया देकर उपस्थित जन समूह को मन मुग्ध किया । समारोह में विभिन्न विभागो द्वारा आकार्षक झाकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमो को प्रदर्शित किया गया। जिसमें वन विभाग के द्वारा बाघ मध्यप्रदेश का गौरव है विषय ,पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरंक्षा हेतु सृजन कार्यक्रम एवं साईबर क्राईम जागरूकता अभियान विषय, नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर में सौदर्यीकरण का कार्य एवं Singrauli News :

जनहितकारी योजना का विषय, जन कल्याण विभाग द्वारा धरती आभा जन जाति ग्राम उत्कर्ष अभियान विषय,  स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी मुक्त भारत अभियान एवं सामुदायिक सह भागिता विषय, सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना, जिला पंचायत द्वारा नदी पुर्नजीवन एवं जंगल के संरक्षण विषय, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा सामाजिक और आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण महिलाओं का शासक्तिकरण विषय से संबंधित झाकी पदर्शित की गई।वही परेड सीनियर में प्रथम स्थान केन्द्रीय औद्योगिक सुरंक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, एवं तृतीय स्थान होमगार्ड को मिला है। Singrauli News :

परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न द्वितीय स्थान स्काउट गाईड शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न तथा तीसरा स्थान डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढन को मिला। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान इंडियन चिल्ड्रेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, द्वितीय स्थान शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न एवं तीसरा स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न ने प्राप्त किया।

समारोह में प्रदर्शित झाकियों में पहल स्थान वन विभाग सिंगरौली ने प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान पुलिस विभाग तथा तीसरा स्थान नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं सामाजिक न्याय विभाग ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इसी के साथ ही झाकी प्रदर्शन में सत्वना पुरस्कार आदिम जाति कल्याण विभाग को मिला। Singrauli News :

समारोह के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी, वरिष्ट नागरिक, अधिवक्ता गण, व्यापारी गण, विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्रा, प्राचार्य, आम जन भारी संख्या में उपस्थित रहे। Singrauli News :

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार