|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

Singrauli News : मृत गाय को कचरा गाड़ी से बांधकर घसीटते रहे सीटाडेल के कर्मचारी

Singrauli News : मृत गाय को कचरा गाड़ी से बांधकर घसीटते रहे सीटाडेल के कर्मचारी

Singrauli News : सिंगरौली : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही हैं। नगर निगम  में एक मृत गाय को कचरा गाड़ी से बांधकर कई किमी दूर तक घसीटते हुए ले जाने का बड़ा मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर इसकी जमकर निंदा हो रही है. तो वही घटना पर गंभीरता दिखाते हुए कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने सीटाडेल कंपनी को नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर सामने प्रस्तुत होकर जवाब देने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 36 तेलगवा निवासी कृष्णा पांडे की गाय की मृत्यु हो गई । जिसके बाद उन्होंने स्वच्छता विभाग की हेल्पलाइन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची सीटाडेल कंपनी के कर्मचारियों ने मृत पशु को गाड़ी में लादने की बजाय रस्सी से बांधकर घसीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Singrauli News :

घटना के बाद गौं सेवकों ने कहा कि कचरा गाड़ी में मृत गाय को घसीटने वाले जिम्मेदारों के इस अमानवीय कृत्य के लिए पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्त करने का कोई साहस न कर सके। हालांकि सीटाडेल कर्मचारियों द्वारा मृत गाय को कचरा गाड़ी से घसीटते हुए ले जाने की घटना को कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने तत्काल संज्ञान में लिया है. उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई का काम कर रही सीटाडेल कंपनी को धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है. और 2 दिन के भीतर जबाब मांगा है।

परिषद में मृत जानवरों के डिस्पोजल का उठा था मुद्दा 

वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के मैनेजर रविंद्र सिंह ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। हालांकि पिछली परिषद बैठक में भी पार्षदों ने मृत जानवरों के डिस्पोजल को लेकर सफाई कंपनी सीटाडेल पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कंपनी मृत जानवरों को खुले में फेंक दे रही है जिससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अब जब मृत जानवर को कचरा गाड़ी में से घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा तो कंपनी प्रबंधन अपना मोबाइल बंद कर बचने की नाकाम कोशिश में लगा है। Singrauli News :

सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का हो रहा बंदरबांट 

सिटाडेल कंपनी नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाने और मृत पशुओं को हटाने के लिए हर महीने 1.27 करोड़ रुपये लेती है। इतनी बड़ी रकम लेकर लापरवाही से काम करने पर कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो सिटाडेल कंपनी हर महीने लाखों रुपए अधिकारी नेताओं को मैनेज कर सरकारी पैसे का बंदर बांट कर रही है। सफाई के नाम पर मोटी रकम भोपाल के एक मंत्री को भी पहुंच रहीं हैं। Singrauli News :

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार