|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Road Accident : पेड़ से टकराई कार पति-पत्नी की मौत,मृतक के पुत्र एवं भतीजा गंभीर रूप से घायल

सरई 29 जनवरी। नागपुर से इलाज कराकर अपने घर सरई आ रहे एक गुप्ता परिवार बुधवार की अल सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गये। इस भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी नगर सेठ की दर्दनांक मौत हो गई। वही मृतक का पुत्र एवं भतीजा गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज बैढ़न के बाद वाराणसी में चल रहा है। सरई के नगर सेठ कार से आ रहे थे। की सरई मुख्यालय से करीब 28 कि.मी पहले कटरा के जंगल के पेड़ में बेकाबू कार टकरा गई।

आज दिन बुधवार की अल सुबह सरई क्षेत्र के लिए काला दिन बनकर आया जिले के सरई थाना क्षेत्र के सरई बाजार के निवासी दशरथ गुप्ता पिता सरजू गुप्ता उम्र 65 वर्ष अपनी पत्नी कैलाशबती गुप्ता उम्र 60 वर्ष व बेटे संतोष गुप्ता पिता दशरथ गुप्ता व साला के बेटे यानि कि अपने भतीजे संदीप गुप्ता छोटे पिता गोपाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष से साथ नागपुर से दवा कराकर वापस घर सरई ग्राम लौट रहे थे । तभी सरई थाना क्षेत्र निवास चौकी क्षेत्र के जैसे ही यह कटरा जंगल के पास वाहन क्रमांक एमपी 66 सीए 0893 सामने से पेड़ में टकरा गई। इस घटना में चारों लोगों को चोट आई है। जिसके बाद चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुचने पर दशरथ गुप्ता को डॉक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया एवं शेष अन्य घायलों को बैढ़न के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद मृतक दशरथ गुप्ता की पत्नी की रास्ते में बरगवां पंहुचते ही दम तोड़ दिया। एवं मृतक का बड़ा पुत्र संतोष गुप्ता का एवं मृतक के भतीजे संदीप गुप्ता छोटे का इलाज बैढ़न में ही चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। बता दें कि दशरथ गुप्ता हार्ट के पेशेंट थे। तो वही उनकी पत्नी कैलाश बत्ती गुप्ता शुगर की पेशेंट थी। जिनका इलाज कराने 27 जनवरी को सरई ग्राम से निजी वाहन से नागपुर के लिए गए थे। जो वापस आ रहे थे तभी यह हादसा 5 बजे के करीब हुआ। गाड़ी उनका बड़ा पुत्र संतोष गुप्ता चल रहा था। वही आगे मृतक दशरथ गुप्ता बैठे हुए थे। तो वही पीछे वाली सीट पर उनकी पत्नी व उनका भतीजा संदीप गुप्ता छोटे बैठा हुआ था।

घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर आई इस अकस्मात त्रासदी ने हर हृदय को व्यथित कर दिया है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और अंतिम दर्शन के लिए सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक डाँ राजेंद्र मेश्राम पहुंचे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार