सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र में कोयला कबाड़ के बाद अब रोजाना जुए की महफिल सज रही है। यह कोई नया नहीं है बल्कि लम्बे अर्से से जुआं का फड़ लग रहा है। इस खेल में कोई साधारण नही बल्कि नामचीन चेहरे शामिल होते हैं। देवरा क्षेत्र सबसे महफूज जगह मानी जा रही है। इस खेल को लेकर एसपी से भी शिकायत की गई है। लेकिन कोतवाली पुलिस अभी भी अंजान बनी हुई है।
सूत्रों के बातों पर गौर करे तो कोतवाली थाना क्षेत्र हमेशा से जुआं खेलने व खिलाने को लेकर चर्चाओं में रहा है। यह जुआं का खेल ज्यादातर दिवाली के दिनों में खेला जाता था। इसके लिए उर्ती गांव विख्यात था। लेकिन अब तो जिला मुख्यालय बैढ़न में ताश के 52 पत्तों के साथ जुआं का फड़ देवरा में बिछ रहा है। सूत्र तो यह भी दावा करते है कि दोपहर के बाद तकरीबन 3 बजे से ईटा भट्टा के आसपास लोगों की भीड़ एक घर में इक्कठा होने लगती है। देखते ही देखते 4 बजे तक जुआं की महफिल जम जाती है। जो देर रात तकरीबन 9 बजे तक जमी रहती है।
सूत्र तो यह भी दावा करते हैं कि यह कोई छोटे लोगों का खेल नही खेला जाता। यहां पर बड़े-बड़े महारथी दाव अजमाते हैं। इनकी सुरक्षा और निगरानी घर के चारो तरफ लोग लगे हुये हैं। बताया जाता है कि चारो एरिया में चार-चार लोग दो से तीन सौ मीटर के दूरी पर मोबाईल के साथ बैठे रहते हैं। इनकी निगरानी रहती है कि आसपास कोई संदिग्ध दिखे तो तत्काल सूचना जुआं खिलाने वाले को दी जाती है। यहां तक कि चाय, सिंगरेट व गुटका के लिए भी कारखास रखे गये हैं। जो दुकानों से उपलब्ध कराते हैं। इन्हें भी हर दिन के हिसाब से नजराना दिया जाता है। देवरा में जुआं का खेल कई महीनों से चल रहा है। क्या इसकी जानकारी पुलिस को नही है या फिर कोतवाली पुलिस जानबूझकर अंजान बनी हुई है।
कहा तो यह भी जाता है कि कोतवाली पुलिस को सबकुछ पता है कि जुआं देवरा में कहां पर चल रहा है और कौन खिलवा रहा है? सूत्र तो यह भी बताते हैं कि देवरा के जुआं फड़ को लेकर स्थानीय लोग व कुछ जनप्रतिनिधि एसपी से भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद आज तक पुलिस के द्वारा दबिश नही दी गई। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
चर्चित कबाड़ी है सरगना
सूत्रों की बातों पर गौर करे तो जिला मुख्यालय बैढ़न के कोतवाली इलाके के देवरा में जो जुआं का फड़ जम रहा है इस फड़ का मुख्य सरगना एक कबाड़ी है। वह ऐसा कबाड़ी है जो इस क्षेत्र के लिए नया नही है। वह हमेशा चर्चित रहा है। सूत्र तो यह भी दावा करते हैं यह कबाड़ी यूपी से आकर बैढ़न के देवरा में जुआं फड़ खेला रहा है और इसके कारखास कुछ खाकीदार सहित शहर के चर्चित लोग हैं। जो पहले से ही बदनाम सुदा है। बताया जाता है कि देवरा में खेल खेला जा रहा जुआं फड़ को लेकर एक पार्षद सहित कुछ प्रबुद्ध लोगों ने एसपी से शिकायत की है। लेकिन एसपी से शिकायत होने के बाद भी आज तक पुलिस को फु र्सत नही मिली कि जो शिकायत जुआं को लेकर की गई है, वह सही है की नही, आज तक देवरा में पुलिस सघन सर्चिंग की जहमत नही जुटा पाई है।
हर चाल में लाखों का लगता है दांव
सूत्र बताते हैं कि इस जुआं फड़ में कई लोगों के किस्मत चमक जाती है, कुछ कंगाल हो जाते हैं। यहां हर चाल में लाखों रूपये का दांव लगता है। इस फड़ में वही जुआड़ी बैठ सकता है जिसके पास लाखों रूपये जेब में रखने का औकात रखता हो। सूत्र तो यह भी दावा करते हैं कि यहां छोटी रकम का दंाव नही, बल्कि 50 लाख रूपये के दांव लगाये जाते हैं। यही वजह है कि इस दांव में कोई दखलनदाजी न करे, इसके लिए विधिवत बाउंसर की तरह हर फड़ की जगह से लेकर कई किलोमीटर तक लोग निगरानी करते हैं। ताकि कोई भी फड़ को पकड़ने कोशिश करे तो उसके पहले इस खेल कराने वाले को पता चल जाए। बताया जा रहा है कि जुआं खिलाने वाला हर दांव के पॉच हजार रूपये इमानदारी से प्रोटेक्सन मनी के तौर पर लेता है और बदले में सुरक्षा की गारण्टी देेता है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम