February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

आधी रात को 9 साल की नाबालिग से दरिंदगी,घर में घुस मुंह दबाकर किया रेप, युवती से शादी का झांसा देकर रेप,दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली 4 मार्च। मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी से एक के बाद एक दो शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो गई। तो वहीं एक महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। जहां दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के एक 9 वर्ष की नाबालिक के साथ रेप का आरोपी अपनी हवस मिटाने के लिए उसका मुंह दबाकर घर में ही घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। वहीं एक दूसरी घटना में 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देखकर अवैध संबंध बनाया। दोनों मामलों की शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एसपी के निर्देश पर नवानगर टीआई डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ की है।

नवानगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़िता उम्र 20 वर्ष की महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके गांव का आरोपी संजीव शाह इसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। जिस पर महिला थाना में धारा 69.351(3),332 (बी) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। वही 9 वर्ष की थाना नवानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके पड़ोस का आरोपी राहुल साकेत रात्रि के 11.30 बजे इसके घर में घुसकर इसका मुंह दबाकर इसके साथ जबरजस्ती बलात्कार किया है। जिस पर धारा 65(2),332 )(बी) बीएनएस एवं 5 एमए 6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस के अनुसार उक्त दोनों प्रकरणो के विवेचना के क्रम मे आरोपियों की तलास की गई । जहां दोनों आरोपियों को नंदगांव तिराहा मे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय द्वारा दोनों को जेल भेज दिया गया है। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिह, सउनि बीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर रामसुख यादव, प्रवीण सिंह, ज्ञानेश्वर पटेल, अशोक, राजा ठाकुर, आर वेद प्रकाश, विक्की शर्मा, सरोज कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author