|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

लापता युवक का नदी के किनारे मिला शव, हादसा आत्महत्या और हत्या के एंगल से माड़ा पुलिस कर रही जांच

सिंगरौली 8 मार्च। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा म्यार नदी बरे घाट पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह हादसा है या आत्महत्या या फिर हत्या अभी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि माड़ा पुलिस तीनों एंगल से जांच में जुटी है। वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सहदेव शाह पिता जंगी प्रसाद शाह उम्र 41 वर्ष निवासी जरहा का शव म्यार नदी में पड़ा हुआ था। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज दिन शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे जब गांव के लोग अपने खेत से वापस लौट रहे थे तो देखा कि नदी के बालू पर एक आदमी गिरा पड़ा है। पास जाकर देखे तो मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। युवक के सिर पर गंभीरता चोट का निशान है। जिससे माना जा रहा है कि युवक की हत्या हुई है।

मौके पर माड़ा पुलिस पहुंच शव को पीएम के लिए भेजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले को विवेेचना में ले लिया। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जहर सेवन लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे वजह स्पष्ट हो पाएगा। हम हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। वही परिजन हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं।

चर्चा है कि युवक की पत्नी पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद युवक गुमसुम और अवसाद में था। संभावना जताई जा रही है कि युवक आत्मग्लानि में कहीं सुसाइड तो नहीं किया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार