|
Breaking News
निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?

कमिश्नर ने गेंहू उपार्जन व पेयजल व्यवस्था के लिए कलेक्टर से कही बड़ी बात, सख्ते में अधिकारी

सिंगरौली 12 मार्च। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों में गेंहू उपार्जन की तैयारियों तथा पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।

कमिश्नर ने कहा कि गेंहू उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों का निर्धारण एक सप्ताह में कर दें। सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पानी, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें। खरीदी से जुड़ी जानकारी के फ्लैक्स केन्द्र में लगवाएं, गेंहू के सुरक्षित भण्डारण तथा असमय वर्षा से बचाव की व्यवस्था करें, खरीदी केन्द्र गोदाम स्तरीय बनाने को प्राथमिकता दें, खरीदी की निगरानी के लिए जिला और खण्ड स्तर के अधिकारी तैनात करें।

कमिश्नर ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी सभी जिलों में गेंहू की अनुमानित मात्रा के अनुसार उपार्जन के लिए बारदानों को 20 मार्च तक अनिवार्य रूप से भण्डारण करा दें। जिले में फसल की स्थिति को देखते हुए उपार्जन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। गत वर्ष के उपार्जन के आधार पर शासन को एक अप्रैल से उपार्जन शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव भेजें।

कमिश्नर ने खरीदी केन्द्रों में तौलकांटे, छन्ने, हम्माल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। गोदामों में भण्डारित धान का मिलर्स द्वारा उठाव कराकर 25 मार्च तक गेंहू उपार्जन के लिए गोदामों में व्यवस्था सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने कहा कि संभागीय बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभान्वित हितग्राहियों के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर 28 मार्च तक शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराएं। उपार्जन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित करें।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि इस वर्ष अभी से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जल स्तर गिरने के कारण बड़ी संख्या में हैण्डपंप बंद हो रहे हैं। राइजर पाइप लगाकर हैण्डपंपों को चालू कराएं। जहाँ आवश्यक हो सिंगल फेज मोटर से भी पानी की आपूर्ति कराएं। सभी कलेक्टर खराब हैण्डपंपों के सुधार तथा बंद नलजल योजनाओं को चालू कराने के लिए विशेष अभियान चलाएं।

इस दौरान संयुक्त संजीव पाण्डेय, जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चन्द्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी एनके जैन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कलेक्ट्रेट के एनआईसी से व्हीसी के माध्यम से बैठक में मौजूद रहे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार