|
Breaking News
निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?

Crime news : मुर्गा का लेग पीस खाने के विवाद में निर्मम हत्या, आरोपी बोला पार्टी में..

सिंगरौली 13 मार्च। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र के शैलो बस्ती नर्सरी जयंत में एक 35 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जयंत पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को शक्तिनगर मेें घेराबन्दी कर दबोचते हुए पूछताछ की गई। आरोपी ने मुर्गा खाने के विवाद को लेकर युवक की हत्या करना कबूल किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी तारावती भारती 12 मार्च को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शैलो बस्ती नर्सरी जयंत में भतीजा बीरेन्द्र भारती का शव पड़ा हुआ है। जिसके शरीर में सिर, ऑख में चोट लगी है खून निकला है। रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग की धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया। वही जयंत पुलिस चौकी प्रभारी ने इस दौरान जांच घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों व थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराकर एफएसएल यूनिट घटना स्थल में बुलाया।

मौके पर जाकर घटना स्थल की वीडियो ग्राफी कर घटना स्थल से मिली वस्तुओं को जप्त करते हुए मृतक की लाश का पंचनामा परिजनों की मौजूदगी में कराते हुए पीएम के लिए शव जिला अस्पताल बैढ़न भेजा जाकर डॉ. से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई । पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों के मेडिकल शार्ट रिपोर्ट में मृतक के सिर में गंभीर चोट आने से मृत्यु होना पाया गया है। पुलिस को कुछ साक्ष्य भी कुछ मिले थे। जिसमें पुलिस को ज्ञात हुआ था कि 11 मार्च को आरोपी व मृतक के बीच मुर्गा बनाकर खाने की बात पर से विवाद होना पाया गया। जिसके आधार पर अपराध पंजीवद्व कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलास के लिए दो टीम गठित की गई । जहां मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी शाह हुसैन पिता गफूर शक्तिनगर घर जाने के लिए बस स्टैण्ड में बैठा है। जिसे शक्तिनगर से घेराबन्दी कर दबोचते हुए चौकी लाया गया। चौकी में पूछतांछ किया। जहां उसने अपना नाम शाह हुसैन उर्फ बडकू पिता गफूर उम्र 48 वर्ष निवासी किरवानी थाना म्योरपुर जिला सोनभद्र यूपी हाल.शैला बस्ती जयंत बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मेमोरेण्ड़म कथन में बताया कि 11 मार्च को आरोपी व मृतक के बीच मुर्गा बनाकर खाने की बात से लेकर मारपीट हुई। जिसमें मेरे द्वारा डण्डे से सिर में मारा था। मृतक बीरेन्द्र कुमार भारती की मृत्यु हो गयी है। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है और वह न्यायिक अभिरक्षा में है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही में विंध्यनगर थाना प्रभारी निरी अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, उत्तम सिंह प्रआर सिरदेलाल उईके, सुनील मिश्रा कुनाल सिंह, बीरेन्द्र पटेल, आर महेश पटेल, अशोक सिंह, जीवन सिंह, सुरेन्द्र यादव एवं सैनिक कुंजबिहारी सिंह सहित अन्य का सराहनीय भूमिका रही है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार