|
Breaking News
वायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंप

दो हल्को के पटवारी के ऊपर गिरी गाज, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने किया निलंबित

सिंगरौली 25 मार्च। बंधा नॉर्थ कोल ब्लॉक की नीलामी के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में बटवारा नामांतरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बावजूद इसके पटवारी पैसों के खातिर कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन का सीमांकन बटवारा करने में लगे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देख कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने पटवारी रामायण प्रसाद अग्रहरि को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी उज्जैनी और पचौर के पटवारी रामायण प्रसाद अग्रहरि बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीन का सीमांकन प्रतिबंध के बाद भी कर रहे थे। पटवारी का सीमांकन करते हुए स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ग्रामीण कहते नजर आ रहे हैं कि कई महीनों से जमीन का सीमांकन और बटवारा के लिए आवेदन किए हैं लेकिन पटवारी ग्रामीणों का काम नहीं कर रहें।

पटवारी ग्रामीणों की जमीन के सीमांकन और नामांतरण के लिए प्रतिबंध की बात करते हैं जबकि बाहरी लोगों से 10 से 20 हजार रुपए लेकर उनका सीमांकन कर रहे हैं। इस दौरान पटवारी से ग्रामीण सवाल भी करते हैं। लेकिन पटवारी सवाल सुनकर वहां से दुम दबाकर भागते नजर आ रहे हैं। पटवारी रामायण प्रसाद अग्रहरि पटवारी हल्का पचौर अतिरिक्त प्रभार राजस्व निरीक्षक वृत्त उज्जैनी को कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी देवसर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस दौरान निलंबन अवधि में पटवारी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी। निलंबन अवधि में मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय देवसर अटैच किया गया है। वहीं पटवारी हल्का पचौर का अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का दादर विश्वनाथ प्रताप सिंह परिहार को जबकि राजस्व निरीक्षक वृत्त उज्जैनी का दायित्व सुरेश प्रसाद साहू पटवारी हल्का ओबरी को आदेश जारी किया गया हैं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार