|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

बरगवां पुलिस की कार्रवाई ; कार से डीजल की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : बरगवां पुलिस द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए कार में अवैध डीजल तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विगत रात्रि  पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को अवैध डीजल तस्करी किसी सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने बैढन – रीवा रोड बाई पास के ओवर ब्रिज के पास एक कार को संदेह के आधार रोका जिसमें अवैध डीजल बरमद हुआ। पुलिस ने ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षा थाने में खड़ा कराया है।

बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि रात में गस्त के दौरार मुखबिर से सूचना मिली कि मोरवा तरफ से वाहन मारूती ईको स्पोर्ट यूपी 64 एएम 7309 में भारी मात्रा में अवैध ज्वलनशील प्रदार्थ लोड कर देवसर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर 100 डायल मे लगें आरक्षक प्रशान्त सिंह व चालक ने ड्यूटी में लगे एसएलव्ही सिक्योरिटी गार्ड को लेकर बैढन- रीवा रोड बाई पास ओवर ब्रिज के पास वाहन को रोककर चेक करने लगे।

उसी दौरान रात के करीब 1.40 बजे एक मारूती ईको स्पोर्ट कार आते दिखाई दी । जिसे रोक करवाहन की तलासी ली गई। जहां वाहन के अन्दर 8 बड़े डिब्बो में तथा दो पानी वाले बड़े जरिकेन एवं दो 5-5 लीटर के गैलन में अत्यधिक ज्वलनशील प्रदार्थ 450 लीटर डीजल मिला। जिसकी बाजार में कीमत करीब 40500 रूपये का हैं । 

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद उम्र – 33 वर्ष निवासी बुढाडाड एवं वाहन में बैठे व्यक्ति  मोहम्मद सादीक पिता अब्दुल मजीद उम्र- 35 वर्ष निवासी झखरावल थाना जियावन से गाड़ी में रखें डीजल के बारे में पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। और ना ही कोई वैध कागज दिखा पाए। जहां आरोपियों के कब्जे से खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू कर दी।

इनकी रही भूमिका  

निरीक्षक राकेश साहू, उप निरीक्षक इन्द्रलाल माझी, प्रआ रामनिवास यादव, आर प्रशान्त सिंह, प्रतीक कुमार, औरिश गुर्जर, एस.एल.व्ही. गार्ड चन्द्रप्रताप सिंह, गिरधारीलाल यादव की वाहन को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार