|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिटाडेल और कायाकल्प पर आयुक्त को आज घेरेगा परिषद, महापौर से मांगें बजट कटौती का हिसाब किताब

सिंगरौली। आगामी बजट को लेकर नपानि की बैठक कल दिन सोमवार को 11 बजे फिर शुरू होगी। जहां उक्त बैठक में फिर से सिटाडेल को हो रहे करोड़ों रुपए के भुगतान और 75 कचरा वाहन और 3 मृत मवेशियों को को उठाने वाले वाहनों को लेकर परिषद में हंगामा होने के आसार हैं। वही कायाकल्प 2 के तहत वार्ड क्रमांक 31 में गारंटी पीरियड में रहते हुए कराए गए सड़क निर्माण में सब इंजीनियर इंद्रवेश यादव और और निर्माण एजेंसी की भी मुश्किलें बढ़ सकती है। बैठक में महापौर रानी अग्रवाल संभवत: नही रहेंगी।

दरअसल नगर निगम में आगामी बजट सत्र को लेकर चौथी बार परिषद की बैठक टली है। कल दिन सोमवार को फिर से परिषद की बैठक सभापति देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में सिटाडेल कंपनी के घर-घर कचरा संग्रहण और निस्तारण में हो रही अनियमितता और कायाकल्प 2 में हुए भष्टाचार का मुद्दा गरमाएगा। वहीं बजट कटौती करने के साथ-साथ अम्बेकर चौक स्थित व्यावसायिक प्लाजा को एजेंडो से बाहर किये जाने का मुद्दा फिर जोर पकड़ेगा।

भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का आरोप है कि महापौर शहर के विकास और व्यापारियों के प्रति चिंतित नही हैं। एम आई सी ने व्यावसायिक प्लाजा को एजेंडे से बाहर कर दिया। क्यों किया इसका जवाब मांगेंगे। प्लाजा बंद होने से आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी व्यावसायिक प्लाजा से बे-घर हो चुके हैं। उन्हें आज तक नगर निगम के द्वारा स्थाई ठिकाना नही दिया जा सका है। व्यापारियों के सामने उदर-पोषण का संकट छाने लगा है। आज इसी बात को लेकर फिर से हंगामा होने के आसार हैं। यदि महापौर बैठक में शामिल नही हैं तो खुर्शीद आलम को प्रभारी महापौर बनाया जा सकता है। हालांकि खुर्शीद आलम इस बैठक में कितनी तैयारी करके पहुंचते हैं यह देखने लायक होगा। 

गारंटी पीरियड की सड़क को कायाकल्प 2 में किया लेप

तिलक वार्ड क्रमांक 31 में करीब 2 साल पहले कायाकल्प 1में गुणवत्ता विहीन डामर सड़क बनी थी, सड़क जगह-जगह उखड़ गई थी, गड्ढे हो गए थे। लेकिन अभी गारंटी पीरियड में थी, गारंटी पीरियड की सड़क को नगर निगम की जिम्मेदारों ने ठेकेदार से मरम्मत करने की बजाय कायाकल्प 2 में शामिल कर पीसीसी का लेप चढ़ा दिया। इस सड़क को अधिकारियों ने करीब 78 लाख रुपए का लेप चढ़ाया है। तो वही पूर्व को अभय दान दे दिया।

78 वाहनों का हो सकता है भौतिक परीक्षण 

नगर निगम में घर-घर कचरा संग्रहण की शिकायतें लगातार पार्षदों को मिल रही है। पार्षदों का आरोप है कि सिटाडेल कचरा संग्रहण में 25 से 30 गाड़ियां ही लगा रखी है। एक गाड़ी से दो-तीन वार्डो का कचरा उठना है। लेकिन सिटाडेल ने 75 कचरा वाहन और तीन मृत्यु मवेशियों को उठाने वाले वाहन की लिस्ट देखकर पार्षदों को चौंका दिया। लेकिन पार्षद अब गाड़ियों की संख्या का भौतिक परीक्षण की मांग करने लगे। माना जा रहा है कि बैठक में सिटाडेल के वाहनों का भौतिक परीक्षण होगा।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार