|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : शीतल पेयजल की समस्या से जूझ रहा सरई महाविद्यालय, छात्र-छात्राएं परेशान

सरई 9 अप्रैल। अप्रैल में मई महीने वाले गर्मी महसूस हो रही है। गर्मी की वजह से पीने के लिए ठण्डे पानी की मांग बढ़ गई है। कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की भीड़ में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है, लेकिन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए लगी वाटर कूलर मशीन कई महीनों से खराब पड़ी है। लेकिन इस ओर कॉलेज प्रशासन का कोई ध्यान नही जा रहा है।

गौरतलब है कि सरई महाविद्यालय में सैकड़ो छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। इनकी सुविधा के लिए परिसर में वाटर कूलर मशीन की व्यवस्था की गई है। ताकि छात्र-छात्राओं को पीने के लिए ठण्डे पानी की सुविधा मिल सके। लेकिन कई महीनों से पेयजल मशीन खराब पड़ी है। लिहाजा छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय में आने वालों को शीतल पेयजल नही मिल पा रहा। सभी परेशान हैं।

बताया जा रहा है कि वाटर कूलर जब लगवाया गया था, कुछ दिन तो वह ठीक चला, लेकिन चन्द दिनों में ही रख-रखाव के अभाव में ठप्प हो गया। इतने दिन बितने के बाद अभी तक जिम्मेदारों ने ठीक कराने की जहमत नही उठाई। छात्राओं को शीतल पेयजल के लिए बाहर जाना पड़ता है। छात्रों ने वाटर कूलर खराब होने की शिकायत प्राचार्य से की। लेकिन अभी तक वाटर कूलर ठीक नही हुआ। छात्रों ने इस ओर जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नया वाटर कूलर लगवाने की मांग की है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार