|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

शादीशुदा महिला और कुंवारी लड़की का प्यार चढ़ा परवान, दोनों साथ रहने घर से भागी,TI के खुलासे से हिल गए घर वाले

ग्वालियर : जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला और एक कुंवारी लड़की एक दूसरे को दिल दे बैठी। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों साथ रहने के लिए घर से बिना बताए भाग गई और पकड़े जाने पर दोनों साथ रहने कुछ जिद पर अड़ी रही। हालांकि दोनों के परिवार के लोग समझा बुझाकर घर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की दो बच्चों की मां और पड़ोस में रहने वाली एक कुंवारी लड़की के बीच प्यार हो गया है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई ,जो समय के साथ प्यार में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों घर से फरार हो गईं थीं। काफी खोज बीन के बाद पुलिस ने दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया था। तब जा कर परिजनों को इनके प्यार के बारे में पता चला।

यशवंत गोयल थाना प्रभारी डबरा सिटी

डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि एक विवाहिता और एक कुंवारी युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक अप्रैल को विवाहिता अपने दोनों बच्चों समेत युवती के साथ अपने -अपने घर से भाग गई। जहां दोनों महिलाओं के परिजनों ने डबरा सिटी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई‌। पुलिस लगातार दोनों महिलाओं के लोकेशन को ट्रेस कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को दोनों महिलाओं की लोकेशन जयपुर में मिली। जहां पुलिस की एक टीम ने दोनों महिलाओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामदगी के बाद दोनों को थाने ले आई। लेकिन दोनों ही साथ में रहने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि थाने में परिजनों की तमाम समझाइश के बाद दोनों अपने अपने घर जाने को तैयार हुई।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें