|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli News : बदमाशों ने घर में खड़ी 2 बाईको फूंका, पुलिस गस्त पर खड़े हो रहे सवाल

Singrauli News सिंगरौली 12 अप्रैल। कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच शहर की एक घर में खड़ी दो बाइकों पर बदमाशों ने आग लगाकर फूंक दिया है। आगजनी की इस घटना से पुलिस की गस्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यदि गस्त कर रही होती तो संभवतः यह घटना ना होती या फिर बदमाश अब तक पड़ गए होते। लेकिन पुलिस अवैध कामों में इस कदर मशगूल है कि उसे अपनी जिम्मेदारियों का बिल्कुल भी अहसास नहीं हैं।

बता दें कि कोतवाली बैढ़न के समीपी गनियारी के पहाड़ी टोला बीपीएल कॉलोनी के एक घर के बाउंड्री के अन्दर खड़ी स्कूटी व बाईक में किसी अज्ञात अराजक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई थी। यह घटना दिन शुक्रवार तथा शनिवार के आधी रात की करीब 2 बजे की है। दोनों वाहन जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। वही रहवासी अराजक तत्वों के इस हरकत से डरे सहमे हैं। साथ ही पुलिस के गस्त पर भी सवाल खड़े करने लगे। Singrauli News

मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी टोला बीपीएल कॉलोनी निवासी तकीना की स्कूटी व उसके बच्चों की मोटरसाकिल घर के बाउण्ड्री के अन्दर खड़ी थी। बीती रात करीब 2 बजे टायर ब्लॉस्ट होने की आवाज सुनकर तकीना की नींद टूट गई और वह जैसे ही बाहर निकली धू-धूकर बाईक व स्कूटी जल रही थी। तकीना ने बच्चों को जगाई और शोर-शराबा करने पर पड़ोसी भी जग गये। Singrauli News

स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया गया। वही उक्त दोनों वाहन जल गये। आग कैसे लगी, स्पष्ट तो नही है। लेकिन पीड़ित परिजनों का कहना है कि किसी अराजक तत्वों की यह करतूत है। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। इधर बैढ़न इलाके में अराजक तत्वों की बढ़ती सक्रियता को लेकर पुलिस के नाईट गस्त पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। Singrauli News

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें