Singrauli News सिंगरौली 20 अप्रैल। नगर परिषद सरई में इन दिनों ठीकठाक नही चल रहा है। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाते हुये सीएमओ को भी आड़े हाथों लिया है। उधर सफाई कर्मियों ने भी परिषद के अमला के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। यहां के साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी पर है।
गौरतलब है कि सरई नगर परिषद में अध्यक्ष व कुछ पार्षदों की आपसी लड़ाई का खामियाजा यहां के नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ पार्षद ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद अध्यक्ष एक पार्षद के इशारे में कार्य कर रही हैं। जबकि पार्षद पर पूर्व में कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। एक आदिवासी की बेरहमी के पिटाई के मामले में जमकर किरकिरी हुई थी और आदिवासी के मारपीट के मामले में कार्रवाईयां जगजाहिर है। Singrauli News
इधर कुछ पार्षदों ने सीएमओ के साथ-साथ परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जुबानी हमलावर हैं। पार्षदों ने यहां तक कहा है कि नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। सफाई कर्मी सीएमओ से भी परेशान हैं। जिसकी शिकायत सफाई कर्मियों ने कलेक्टर से भी कर चुके हैं। तभी से मामला और गरमाया हुआ है। फिलहाल नगर परिषद में आपसी लड़ाई से यहां के विकास कार्य के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। नगर के कई व्यापारियों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है। Singrauli News
एक पखवाड़े से नही हो रही साफ-सफाई
आलम यह है कि करीब एक पखवाड़े से आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई व्यवस्था से हाथ खड़ा कर लिया है। करीब पॉच सफाई कर्मी ही झाड़ू लगा रहे हैं और वह नाकाफी है। उधर नालियों की साफ-सफाई की व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त है। जिससे नगरवासी तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। Singrauli News
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम