|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli News : नशे में ड्राइवर,कई लोगों के हाथ-पैर टूटे, बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 12 घायल, 3 की हालत नाजुक

Singrauli News सिंगरौली : माड़ा थाना क्षेत्र में 20 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. यह हादसा ड्राइवर के नशे में तेज रफ्तार चलने की वजह से हुआ है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए और 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. वही दो लोगों की हालत गंभीर देख उनका निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह 9:30 बजे कारकोटा गांव से धनहरा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छतकरम गांव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 15 लोग घायल हो गए वहीं तीन लोगों को गंभीर चोट आने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे में अखिलेश शाह के सीने में गंभीर अंदरूनी चोट आई है. Singrauli News

वहीं हादसे के पास बेहोश हो गया जिसे देर शाम तक होश नहीं आया। वही श्यामलाल शाह की बाई आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा संभवत एक आंख की रोशनी चली गई हैं। जबकि छोटेलाल शाह की बाएं हाथ की बीच वाली उंगली कट गई है। रामप्रसाद शाह का बाया पैर, उमाशंकर का बाया हाथ, संदीप शाह का बाया हाथ टूट गया है।

घटना की जानकारी माड़ा पुलिस को लगी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों से सभी घायलों को जिला अस्पताल शहर ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

हादसे में 12 घायल, तीन को आई गंभीर चोट

संजय कुमार साह 15 वर्ष, अजय शाह 16 वर्ष, श्यामलाल शाह 50 वर्ष, हरिशंकर शाह 18 वर्ष, उमाशंकर शाह 16, रवि नारायण शाह 18 वर्ष, अजय शाह 18 वर्ष , जोखई शाह 24 वर्ष , छोटेलाल शाह 70 वर्ष, विमलेश शाह 17 वर्ष, सरजू शाह 26 वर्ष, अजय शाह 24 वर्ष घायल हुए हैं। जिनके हाथ, पैर, सिर और जबड़े पर छोटे आई है। जबकि राम प्रसाद साह 45 वर्ष, संदीप शाह 26 वर्ष, अखिलेश का उम्र 20 वर्ष को गंभीर चोट आई है। वहीं अखिलेश शाह की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि बरातिया में तीन लोगों को मामूली चोटे आई हैं। Singrauli News

हादसा के बाद ड्राइवर फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद नशे में चूर ड्राइवर बिहारी शाह मौके से फरार हो गया। बारातियों ने बताया कि ड्राइवर बारातियों में से ही है। इसीलिए ड्राइवर नशे में था इस बात को छुपाया जा रहा है। बारातियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि ड्राइवर सुबह से ही शराब पीने लगा था। मना करने पर कहा कि मेरा यह रोज का काम है, गाड़ी कोई पहली बार नहीं चला रहा हूं कोई दिक्कत नहीं होगी।  Singrauli News

अस्पताल में घायल पीड़ित

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें