|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News: महीने भर में चौथीं बार जंगल में लगी आग,अब सकरिया का जंगल धधका,लाखों के वन संपदा का हो रहा नुकसान

Singrauli News चितरंगी 21 अप्रैल। अप्रैल महीने में हर तीन-चार दिनों में आगजनी की घटनाएं हो रही है। लाखों का वन संपदा जलकर खाक हो रहा है। अफसर और उनके मातहत कर्मचारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही। इस महीने में चितरंगी के चितावल के जंगलों में आग लगी,उसके बाद माड़ा रेंज के मकरोहर जंगल में फिर गोभा व ढोंगा के जंगल जलकर स्वाहा हो रहे हैं। अब सकरिया जंगल में आज दिन सोमवार को भीषण आग लग गई।

बता दें कि चितरंगी ब्लॉक के वन परिक्षेत्र कर्थुआ के सकरिया जंगल में आज दिन सोमवार को भीषण आग लग गई। जहां चारों तरफ धुऑ ही धुआं नजर आ रहा है। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही वन अमला मौके से पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन चर्चा यह है कि आगजनी की घटना की जानकारी लगने के बाद भी कर्मचारी और अधिकारी नजरअंदाज कर देते हैं। अधिकारियों की यहीं लापरवाही भीषण आगजनी में तब्दील हो जाती है। Singrauli News

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र कर्थुआ के सकरिया जंगल में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक धू-धूकर जंगल जलने लगा। जहां चारों तरफ धुऑ ही धुऑ नजर आने लगा है। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे हवा वेग तेज हो रहा है। उसी गति से आग भी फैल रही है। दोपहर तक में जंगल में चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। इधर जंगल में आग कैसे लगी, स्पष्ट नही हो पाया है और न ही कारणों का पता चल पा रहा है।

आगजनी घटना की जानकारी मिलते ही सकरिया बीट का अमला मौके से पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लेकिन तेज हवाओं के चलते आग लगातार फैल रही है। फिलहाल जंगल में लगी आग से कई छोटे-बड़े पेड़-पौधों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। Singrauli News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार