|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

MP News : CM साहब पीड़ित ने ASI को नहीं दिए 10 हजार तो दर्ज कर दिया FIR, एसपी से हुई शिकायत 

MP News सिंगरौली : सीएम मोहन यादव जी कोतवाली पुलिस पीड़ित पर ही एफआईआर दर्ज कर रही हैं उसे बचा लीजिए। इस बार एक मारपीट और गाली गलौज से पीड़ित पर ही एएसआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है कि विवेचक एएसआई ने 5000 रिश्वत लेकर पीड़ित और उसके पिता के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार दुबे पिता तुलसीराम दुबे ग्राम पड़खुरी ने खुटार में लिखित शिकायत किया कि पचौर कॉलेज से लौटते समय धतुरा में मोटरसाइकिल से जाते समय धतूरा के रहने वाले मुन्नीलाल उपाध्याय बीच सड़क पर रुकवा कर बिना कोई वजह के मां बहन की गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। शिकायत की जांच एएसआई रजनीश पाठक को दी गई लेकिन एएसआई ने पीड़ित को धमकी दी की दस हजार रिश्वत दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ही मामला दर्ज कर दूंगा। एएसआई की धमकी से डर कर पीड़ित ने पांच हजार रिश्वत दे भी दिया। बाबजूद इसके एएसआई ने पीड़ित और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया। MP News

पीड़ित ने कहा पुलिस द्वारा मांगे गए दस हजार रिश्वत नहीं देने पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। वह एसपी मनीष खत्री से न्याय की गुहार लगाई है। चर्चा है कि यह कोई पहली मर्तबा नहीं है जब एएसआई पर आरोप लगे हैं इसके पहले भी अवैध गांजा और दारू बिक्री के कारोबारियों कुछ संरक्षण देने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस के इस रवैया के संबंध में जब एसपी मनीष खत्री और भाजपा विधायक रामनिवास साह से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो दोनों माननीयों ने फोन नहीं उठाया। MP News

कार्रवाई रिश्वत न देने के कारण की गई

पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि मेरे साथ मारपीट हुई गाली गलौज हुआ। मैंने खुटार चौकी में शिकायत की। शिकायत पर  मामला दर्ज करने की बजाय एएसआई ने पीड़ित से दस हजार की रिश्वत की मांगी। नहीं देने पर फरियादी के खिलाफ भी मामला दर्ज करने के लिए धमकाया। जब पीड़ित एफआईआर के डर से पांच हजार रूपए रिश्वत दिए। लेकिन बचे हुए पांच हजार रिश्वत की रकम नहीं मिली तो एएसआई ने पीड़ित और उसके पिता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि यह कार्रवाई रिश्वत न देने के कारण की गई। MP News

पुलिस और सरकार की छवि हो रही खराब

कोतवाली पुलिस पर रेत और अवैध कारोबारियों से सांठ-गांठ करने के आरोप लगते रहे हैं लेकिन इस बार पुलिस पर पैसे ना देने पर एफआईआर कर देने का जो दाग लगा है वह जन प्रतिनिधियों के कार्य पर भी सवाव खड़े कर रहा हैं। आम पीड़ित लोग जहां पुलिस के पास पहुंच न्याय की उम्मीद करते हैं तो वहीं पुलिस अब पीड़ित पर ही दबाव बनाकर अवैध वसूली करती हैं। ऐसे आरोप से पुलिस प्रशासन और सरकार दोनों की छवि खराब हो रही है। MP News

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार