|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

Singrauli crime : पुलिस के हत्थे चढ़ा नटवरलाल,ऐसे करता था ठगी,जानकर यकीन करना होगा मुश्किल

Singrauli News सिंगरौली 29 अप्रैल । नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी लेटर पैड के सहारे फ्रॉड करने वाले एक नटवरलाल को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार की है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष कुमार शाह पिता राजकुमार शाह निवासी बैढ़न द्वारा थाना बैढ़न में एक लिखित आवेदन पत्र आरोपी शिवानंद जायसवाल पिता रामजियावन जायसवाल निवासी ग्राम सेमरिया थाना माड़ा के विरूद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर राशि हड़पने एवं फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के संबंध में दिया गया था। शिकायत जांच उपरांत थाना बैढ़न में प्रथम दृष्टया धारा 420 भादवि का घटित होना पाये जाने पर धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Singrauli

विवेचना के दौरान आरोपी शिवानंद जायसवाल द्वारा फरियादी के अलावा अन्य लोगों से भी पैसा लेकर उन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। आरोपी उपरोक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में छुप रहा था। जिसकी पुलिस लगातार पता तलाश कर रही थी। जहां बीते दिन 28 अप्रैल को विश्रामपुर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर विधिवत पूछतांछ करने पर वर्ष 2020 से 2023 तक आईआरसीटीसी के अधीनस्थ प्राइमवन कम्पनी में कार्य करता था. Singrauli

उसी दौरान उसके पास आफिस में आईआरसीटीसी के लेटरपैड एवं सील रहती थी। उसके द्वारा पवन कुमार शाह, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आशीष कुमार शाह, राकेश कुमार गुप्ता के नाम से फर्जी ऑफर लेटर आईआरसीटीसी के लेटरपैड पर 6 जनवरी 2021 को तैयार किये गये थे एवं उसके द्वारा आईआरसीटीसी जबलपुर के नाम से फर्जी मेल आइडी तैयार की गई थी। जिसके माध्यम से उसके द्वारा आशीष कुमार शाह, सुरेन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पवन कुमार शाह के नाम से आईआरसीटीसी के लेटरपैड पर ऑफर लेटर तैयार कर भेजा गया था। जिसके एवज में उसे धनराशि प्राप्त हुई थी। Singrauli

आरोपी के द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छलपूर्वक रकम अर्जित करने से प्रकरण में धारा 467,468,471 भादवि बढाई गई एवं आरोपी उपरोक्त को आज 29 अप्रैल को न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि सुरेन्द्र रावत, अशोक सिंह वघेल, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, अवधलाल सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार