February 12, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

खम्हरिया कला के महान नदी से रेत चोरी करते ट्रैक्टर जप्त,चितरंगी पुलिस ने की कार्रवाई

सिंगरौली 3 मई। चितरंगी पुलिस ने थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव स्थित महान नदी से रेत की चोरी कर रहे एक ट्रैक्टर को आज दिन शनिवार को दबोचते हुये जप्त कर कार्रवाई की है।

इस संबंध में चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया कि मुखबिरो से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को कार्यवाही के लिए निर्देशित करते हुये रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार ग्राम खम्हरिया कला में महान नदी से रेत लोडकर आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 3387 को खड़ा कराकर चालक से दस्तावेज मांगा गया। लेकिन मौके पर वाहन चालक के द्वारा टीपी प्रस्तुत नही किया गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर जप्त कर बीएनएस की धारा 303(2),317(5) एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, सउनि रामजी पाण्डेय, आर मुकेश पाण्डेय, आशीष पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author