|
Breaking News
सांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौली

धधक रहा अभ्यारण्य बगदरा कैमोर जंगल का पहाड़, पंखे में झूलती मिली महिला, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चितरंगी 3 मई। संजय नेशनल पार्क अभ्यारण बगदरा कैमोर पहाड़ का जंगल आज दिन शनिवार की दोपहर से आग से धधक रहा है। वही जलाऊ लकड़ी के आड़ में इमारती लकड़ियों की कटाई जोर-शोर से जारी है।शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार अभ्यारण बगदरा के बीट खरहनी वन चौकी से महज आधा किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा की ओर आज दिन शनिवार की दोपहर के समय जंगल में आग लग गई। जहां जंगल दोपहर से आग से धधक रहा है। आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन जैसे-जैसे हवा की गति बढ़ रही है, आग भी बेकाबू होती जा रही है।

यहां के ग्रामीणों ने बताया कि आग जोर पकड़ती जा रही है। करीब आधा किलोमीटर परिधि तक फैल चुकी है। ऐसे में जंगली जानवर भी इधर-उधर भाग रहे हैं। वही यह भी आरोप है कि जलाऊ लकड़ी के आड़ में हरे-भरे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जारी है। बगदरा अभ्यारण का अमला जानकर भी अनजान है।

गले में साड़ी बांधकर पंखे पर झुली महिला

सिंगरौली 3 मई। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका बस्ती में शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्या की जानकारी उसके पति को तब लगी जब वह देर रात उसके कमरे में गया। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। महिला ने साड़ी बांधकर पंखे से खुदकुशी कर ली थी।

देर रात आस-पड़ोस समेत मोरवा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शिवांगी भास्कर की शादी वर्ष 2019 की जून माह चटका निवासी संजीव कुमार से हुई थी। इनका तीन वर्षीय एक पुत्र भी है। घटना के बाद मृतका के ससुर लालचंद साकेत ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई की उनका पुत्र शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से घर आया था और खाना खाकर सो गया था। जब वह रात करीब 11 बजे कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी शिवांगी पंखे से लटकी हुई है।

हल्ला गुहार कर उसने सबको बताया जिसके बाद उन्होंने उसे नीचे उतारा, पर तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद शिवांगी के पिता को इसकी सूचना दी गई। आज दिन शनिवार को मृतिका के पिता त्रिभुवनराम भास्कर पहुंचे। जहां अपनी बच्ची का शव देखकर उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा दिया। इधर मोरवा पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेजा गया और मामले में विवेचना में जुटी है।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें