|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

बिना परमिट दौड़ रही दो बसों को परिवहन विभाग ने किया जब्त, थाने में खड़ी कराई गई

सिंगरौली  : जिले के मोरवा और मकरोहर मार्ग पर बिना परमिट के दौड़ रही दो बस पर परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय चेकिंग के दौरान बस क्रमांक एमपी 66 जेडडी 7924 और एमपी 66 पी 0122  को रोका गया। जांच करने पर पता चला कि बस के पास परमिट, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे, इसके बावजूद बस का संचालन किया जा रहा था। दोनों बसों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने में खड़ा कराया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार और कलेक्टर के मार्गदर्शन में की गई। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजों के वाहनों का संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खतरा है। ऐसी लापरवाही पर सख्त कदम उठाना जरूरी है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि आज करीब 32 बसों को रोक कर उनके दस्तावेज चेक किए गए। जिसमें दो बसों में बैध दस्तावेज नहीं पाए गए। बस क्रमांक एमपी 66 जेडडी 7924 और एमपी 66 पी 0122 बिना परमिट  के चल रही को जब्त कर थाना में खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग अब बस संचालक पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। कार्यवाही के दौरान बाबू व्योम तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद।

वाहन संचालकों को सख्त चेतावनी

गुरूवार को जांच के दौरान परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ ने अन्य वाहनों की भी जांच की और सभी बस संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखें। विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इसी तरह के आकस्मिक जांच अभियान चलते रहेंगे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार