Transfer meeting सिंगरौली 18 मई। ज़िले में पिछले दिनों पुलिस और राजस्व विभाग में हुए तबादलों में हुए बवाल के बाद दो दिवसीय दौरे पर आई प्रभारी मंत्री संपत्तियां उइके सिंगरौली पहुंची हैं। उनकी अध्यक्षता में भाजपा जिला प्रबंध समिति की आज एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्या भवन में आयोजित की गई। यह बैठक रात करीब 9 बजे तक चली है। बैठक में जिले में लम्बे अर्से से पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादले को लेकर चर्चा हुई। आमजन में चर्चा है कि तबादलों में लेनदेन का खेल खूब चल रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी के तबादले को लेकर राज्य सरकार ने 1 मई से प्रतिबंध हटा दिया है। इसके बाद जिले में पुलिस महकमे सहित राजस्व विभाग में तबादले हुए। चर्चा हैं कि यह तबादले पहुंच और जाति के आधार पर किए गए। वहीं इन तबादलों से जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी रही।अब जिले के प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके दो दिवसीय प्रवास पर आज दोपहर सिंगरौली पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर और एसपी से उन अधिकारी कर्मचारियों की सूची मांगी है जो एक ही स्थान पर तीन चार साल से जमे हुए हैं। सूची अगले दो दिनों में प्रभारी मंत्री को सौंपी जाएंगी।
Transfer meeting
देर शाम एनटीपीसी के सूर्या भवन में जिला प्रबंध समिति की बैठक में राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कुवर सिंह टेकाम, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत कलेक्टर व एसपी एवं बीजेपी के जिला महामंत्री मौजूद थे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में शामिल प्रबंध समिति के सदस्यों में सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने अपनी-अपनी सूचियां भी प्रभारी मंत्री को सौंपीं हैं। Transfer meeting
सूत्रों का दावा है कि बैठक में सबसे ज्यादा पुलिस एवं राजस्व अमले में पटवारियों, आरआई व आबकारी अमले पर चर्चा की गई। इस दौरान सांसद व विधायको ने भी अपनी-अपनी राय भी दिये, ऐसी चर्चां हैं। जिले में हो रहे तबादलों के बीच सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के आरोपो को सही मानने वाले आमजन में चर्चा है कि तबादलों में लेनदेन का खेल यहां खूब खेला गया। लेकिन सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं इसलिए बातें बाहर नहीं आ रही यदि एक भी विधायक विपक्ष पार्टी के होते तो तबादलों में लेनदेन की बातें खुलकर सामने आती। Transfer meeting
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम