आलेख – नवीन मिश्रा
सिंगरौली : जिले के स्थापना दिवस पर आयोजित हो रहे महोत्सव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह सब कुछ तब हुआ जब मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहें। इस दौरान लगातार तीन बार के विधायक राम लल्लू वैश्य को भी व्ही व्हीआईपी नहीं माना गया, वह गेट से बेरुखी के साथ वापस लौटे लेकिन वही एक बार के विधायक सुभाष रामचरित वर्मा को एंट्री मिल गई।
बता दें कि चार दिवसीय हो रहे सिंगरौली महोत्सव में सोमवार को कार्यक्रम के शुभारंभ में जो अजीबोगरीब हालात बने वह भाजपा के सिद्धांतों और आदर्शों से तो बिल्कुल लग रहा। कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा वीआईपी गेट पर पहुंचे लेकिन उसे समय वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ थी, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद सांसद को गेट के अंदर पहुंचा, वह एक समय गिरते गिरते बच्चें।
बता दें कि महोत्सव में तीन बार की विधायक राम लल्लू वैश्य को व्हीआईपी नहीं माना गया, और वह वापस लौट गए जबकि एक बार के विधायक सुभाष रामचरित वर्मा को वीआईपी गेट से एंट्री मिल गई। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता देख रहे थे। कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं हुआ तो भाजपा का बगैर नाम लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। कभी जुबान भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक राम निवास के सबसे अधिक समर्थक वीआईपी गैलरी में जाना चाह रहे थे, इसके चलते व्यवस्था बिगड़ी है।
वीआईपी कल्चर से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी करीब एक घंटे तक चला। हालांकि आज सुबह नारेबाजी लगाने वाले सभी कार्यकर्ता मीडिया के कोई भी सवाल का जवाब नहीं दिए। इस बीच सिंगरौली भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने इस घटना की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि इसमें किसी और की नहीं, बल्कि उनकी खुद की गलती है। साथ ही कहा कि विधायक वीआईपी प्रोटोकॉल होता है, उसके मुताबिक ही लोग अंदर जा सकते हैं।
कार्यक्रम में जाने के कई प्रवेश द्वार बनाए गए थे, लेकिन कार्यकर्ता मुख्य गेट पर ही जमा हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के गेट के पास अधिक संख्या में खड़े होने से स्थिति बिगड़ी। इस बीचकई भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कमरे के सामने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन भाजपा के विधायक राम निवास के खिलाफ खूब जहर उगला।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम