|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

वैराशिटी कोल ट्रांसपोर्टर ड्राइवरों का दैनिक कर रहा शोषण !

आलेख – नवीन मिश्रा

सिंगरौली : सरई तहसील में एपीएमडीसी के सुलियरी कोल ब्लॉक में कोयला परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्टर ड्राइवर का प्रतिदिन शोषण कर रहे हैं। कम पैसों में ड्राइवर से 12 से 15 घंटे तक काम लिया जा रहा। शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले मजदूरों को कम से निकलने के लिए धमकी दी जाती है। वही श्रम विभाग ट्रांसपोर्टरों के अत्याचारों को लेकर संजीदा नजर नहीं आ रहा।

सूत्रों की माने तो वैराशिटी कोल ट्रांसपोर्टर का कर्ताधर्ता शुक्ला प्रतिदिन ड्राइवरों का शोषण कर रहा है, एपीएमडीसी कोयल का ट्रांसपोर्ट कर रही कंपनी लगातार श्रम कानून की अनदेखी कर रही है। कंपनी आए दिन मजदूरों के अधिकारों के उल्लंघन, खराब कार्य स्थितियों, और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर कोयले का परिवहन कर रहीं हैं।

आउटसोर्स ठेकेदारों पर मजदूरों को उचित वेतन, लाभ, और सुरक्षा के बिना काम करवाने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। सुलियरी कोल ब्लॉक से बधौरा पावर प्लांट में सड़क के जरिए कोयले का परिवहन का काम करने वाली वैराशिटी कोल ट्रांसपोर्टर मनमानी पर उतारू है। शायद उसके लिए श्रम कानून महज एक कागज का टुकड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैराशिटी कोल ट्रांसपोर्टर वाहन चालकों से 12 से 14 घंटे तक काम करवाने के लिए मजबूर कर रही है। वही यदि वाहन चालक अपने अधिकारों के लिए कहीं शिकायत करते हैं तो उन्हें काम से निकाल दिया जाता है। ऐसे में वाहन चालक यह जानते हुए कि उनका शोषण हो रहा है मन मार कर काम करने को मजबूर है।

श्रम कानून पर भारी पड़ रहे शुक्ला जी

सूत्रों का दावा है कि वैराशिटी कोल ट्रांसपोर्टर के कर्ताधर्ता शुक्ला जी श्रम कानून से भी ऊपर खुद को रखते हैं। उनके लिए श्रम कानून एक कागज के टुकड़े में लिखे नियम कायदे हैं जो उनके कामों पर लागू नहीं होते। उन्हीं की देखरेख में मजदूरों और वाहन चालकों को कम वेतन देखकर काम कराया जाता है। इतना ही नहीं कम वेतन में भी चालकों से 12 से 14 घंटे काम ले रहे हैं। नींद पूरी नहीं होने और थकान से शारीरिक और मानसिक क्षमता कम हो जाती है, जिससे ड्राइवर के लिए सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है. और जिस सड़क हादसे भी अक्सर देखने को मिलता है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार