|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

Singrauli के पचखोरा रोड में 2 किमी के दायरे में 300 से ज्यादा गड्ढे

सिंगरौली : जिला मुख्यालय वैढ़न के पचखोरा और घुरीताल मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 300 से अधिक गड्ढे हैं, जिससे न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के इस हालत का जिम्मेदार सीवर लाइन का काम कर रही कंपनी और नगर निगम के अधिकारी है।

बता दें कि नगर निगम के मुख्य मार्ग के कॉलेज चौराहे से वार्ड क्रमांक 42 और वार्ड क्रमांक 30 के लिए करीब 2 किलोमीटर के दायरें में बनी सड़क में 300 से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हो गये हैं। वैसे ही रोड सिंगल लेन और भी सिकुड़ गयी है, उस पर हर ब्रेकर के पास गड्ढे परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। दिनों दिन छोटे से बड़े होते जा रहे कई गड्ढे इतने बड़े हो गये हैं कि उनसे अगल-बगल होकर निकलना पड़ता है।

बबन चौराहे की सड़क से पचखोरा और घुरीताल जाने वाली सड़क में ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। वहीं सड़क के बीचो-बीच पतली नाली बन गई है जिससे फिसलन की समस्या बनी रहती है। इससे यहां पर अक्सर दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इन तमाम हालातों के कारण पचखोरा, पूर्वी घुरीताल और पश्चिमी घुरीताल आवागमन के लिए असुरक्षित हो गयी है।

सीवर लाइन से तहस-नस हो गई सड़क

डेढ़ साल पहले लाखों की लागत से कालेज चौराहा से लेकर पचखोरा और घुरीताल में सड़क निर्माण कराया गया था। वहीं करीब 7 महीने पहले पचखोरा और घुरीताल मार्ग में सीवर लाइन डाला गया। इसके बाद पूरी सड़क तहस-नस हो गई। गर्मियों में बार्ड के लोगों को धूल के गुब्बार से जूझना पड़ा तो अब बारिश होने से सड़क जगह-जगह धस रही है।

वही सड़के कीचड़ से लथपथ रहती है। इसके कारण सड़क उखड़ रही है और ये समस्या हमेशा के लिए हो गई है. लेकिन सब कुछ जानते हुए इस पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जबकि कायदे से सीवर लाइन निर्माण एजेंसी को सड़क को पूर्व की तरह बनाकर छोड़ना था। लेकिन जिम्मेदारों अकर्मण्यता के कारण या फिर लेन देन के चलते ठेकेदार मनमानी कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

इनका कहना है

अच्छी खासी सड़क को तोड़कर सीवरेज लाइन का काम करने के बाद ठेकेदार ने ऊपर ऊपर से मिट्टी भरकर सड़क बना दी। बारिश में मिट्टी दब जा रही है जिससे गड्ढे हो रहें हैं। कई बार इसकी शिकायत की लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते।

अंजना शाह – वार्ड 30,निर्दलीय पार्षद, नपानि सिंगरौली

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें