सिंगरौली। गढ़वा थाना के नौडिहवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे चार दिन तक इंतजार करना पड़ा।
आरोप ये भी है कि शुरू में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने से ही छोड़ दिया. आरोपी के धमकी से परेशान नाबालिक अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगा रही है।वहीं थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
नाबालिक पीड़िता का आरोप है कि अपनी दादी के साथ वह प्रयागराज से वापस आ रही थी। जहां रास्ते में पिकअप से आ रहे आरोपी परमेश्वर जायसवाल उसे घर छोड़ने को कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रात 10 बजे जब तमई के जंगल में पहुंची तो आरोपी ने गाड़ी में डीजल खत्म होने की बात कहते हुए जंगल में ही रोक दिया। वहीं पीड़िता की दादी को 300 रुपये देकर डीजल लेने के लिए भेज दिया।
पीड़िता ने बताया कि दादी के जाते ही आरोपी ने उसके साथ गाड़ी में ही छेड़छाड़ करने लगा। जहां डर से पीड़िता गाड़ी से उतरी तो आरोपी गाड़ी से उतरते हुए लड़की के साथ जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। नाबालिक पीड़िता अब दादी से अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के जान पहचान वाले नौडिहवा चौकी में बात किए। लेकिन चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को चौकी में आने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि प्रभारी छुट्टी में थे।
जिसके बाद 30 जून को पीड़िता अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंची जहां से उसे गढ़वा थाने भेज दिया गया। जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस उसे थाने में दो दिनों तक रखा लेकिन उसके बाद छोड़ दिया। अब आरोपी परमेश्वर जायसवाल मामले में पटाक्षेप करने का दबाव बनाने के साथ उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बेबस लाचार हो गई नाबालिक पीड़िता
परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची नाबालिक रेप पीड़िता बेबस और लाचार नजर आई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, 2 दिन से लगातार आरोपी घर में आकर कैस वापस लेने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में रेप पीड़िता की सुरक्षा और न्याय की मांग खतरे में पड़ गई है।
एएसपी ने कहा जल्द होगी गिरफ्तार
पीड़िता ने बताया कि परिजनों के साथ एएसपी से मुलाकात हुई है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद क्यों छोड़ा। छोड़ने के पीछे वजह क्या रही यह बात पुलिस को स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को आवश्यक कदम भी उठाना चाहिए।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम