|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

मजदूरी कर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवकों को हाइवा ने कुचला,1 की घटना स्थल पर मौत, दो की हालत गंभीर, लोगों ने किया चक्काजाम

सिंगरौली। मजदूरी करके बाइक में सवार होकर दो युवक वापस घर जा रहे थे, तो रास्ते में कोल वाहन चालक ने तेज गति से बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना शनिवार की शांम करीब 7.30 बजे की है।
आए दिन हादसे से सडक़ें हो रही लाल.

सिंगरौली जिले में कोल वाहन तीव्र गति से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, और सडक़ें लाल हो रही हैं, फिर भी कोल वाहनों की गति को नियंत्रित कराने में पुलिस प्रशासन प्रयास नहीं कर पा रही है। बताया गया कि सुलियारी कोल माइंस के भारी वाहन ने खनुआ मे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस वक्त हुई जब बाइक क्रमांक एमपी 66 जेड़सी 6051 पर सवार युवक मार्ग से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहा कोल वाहन सीजी 15 ईसी 9363 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा युवक सही सलामत हैं।

बाइक सवार खनुआ नया से काम करके वापस घर की ओर लौट रहे थे। सभी मजदूर बकहुल पंचायत के ठरकैला निवासी बताए जा रहे हैं। घटना थाना सरई इलाके के खनुआ मोड़ पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार ओवरटेक करने के चक्कर यह हादसा हुआ हैं। इस हादसे में सरई थाना अंतर्गत ठरकठैला गांव निवासी बृजभान (२२) पिता लक्षनधारी सिंह की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने किया चक्काजाम-
स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित होकर चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोल माइंस के वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह हादसा एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

चक्काजाम आंदोलन देर रात तक चलता रहा। थाना प्रभारी समझाइस में जुटे रहे, किंतु भीड़ आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं थी। उल्लेखनीय है कि ४ जुलाई को ही मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरई में आए हुए थे, जहां लोगों सहित विधायकों ने क्षेत्र में बढ़ती सडक़ दुर्घटना व कोल वाहनों की तेज गति को लेकर शिकायत किए थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक सडक़ मार्ग को फोर लेन करनी की घोषणा किए थे, उसके अगले दिन ही सडक़ हादसे में एक युवक को फिर से जिंदगी गवानी पड़ी।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार