|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

बाणसागर के 7 गेट खुलते ही शहडोल और रीवा में अलर्ट, सीधी- सिंगरौली के सोन का बढ़ा जल स्तर,प्रशासन अलर्ट

आलेख : नवीन मिश्रा

सिंगरौली 12 जुलाई। रीवा और शहडोल संभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब भारी जल संकट और बाढ़ खतरे का रूप लेती जा रही है। बाणसागर बांध का जलस्तर 339.70 मीटर पर पहुंचते ही आज 12 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे प्रशासन ने बांध के 7 रेडियल गेट 2 मीटर तक खोल दिए, जिससे कुल 2660 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।

देवलोद बाणसागर के 7 गेट खुलने के बाद सोन एवं गोपद नदी आज दिन शनिवार से उफान पर है। डेम से करीब ढाई हजार क्यूमेक्स जल प्रवाह आज दिन शनिवार की दोपहर से ही छोड़ दिया गया है। जहां रात तक में सोन-गोपद नदी में और पानी जमा होने का खतरा मड़राने लगा है। वही एसडीएम ने सोन तीर इलाके के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को सतर्क भी किया है।

बीते दिनों गुरूवार एवं शुक्रवार की आधी रात से ही ऊर्जाधानी में मूसलाधार बारिश होती रही। करीब 8 घंटे के ज्यादा समय तक बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर आ गये। बताया जा रहा है कि करीब 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। वही जिले में सवा 4 सौ मिमी वर्षा हो चुकी है। जबकि पिछले साल की तुलना में तीनगुना से ज्यादा बारिश हुई है। इधर बारिश के चलते अंचल के नदियां उफान पर है। सोन-गोपद नदी तमतमा गई है।

बाणसागर देवलोद से भी करीब ढाई हजार की क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने के बाद उक्त नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। सोनतीर के फुलकेश, खैरा, गांगी, चिकनी, हरमा, बीछी, खैरपुर, अतरवा समेत तीन दर्जन गांवों के लोगों को एसडीएम सुरेश जाधव सावधान एवं सतर्क रहने के लिए कहा है। हालांकि आज दिन शनिवार को बारिश नही हुई है।

शहडोल में उफान, रीवा में अलर्ट और सीधी की सोन नदी खतरे की ओर

शहडोल जिले में बीते एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं, और कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव व सड़क संपर्क टूटने की स्थिति बन चुकी है।वहीं सीधी जिले से गुजारने वाली ‘सोन नदी’ का जलस्तर भी अचानक तेज़ी से बढ़ा है। बाणसागर डैम से छोड़े गए पानी का सीधा प्रभाव सोन नदी के बहाव और उसके किनारे बसे ग्रामों पर पड़ने की आशंका है। प्रशासन ने ग्राम पंचायतों और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क कर दिया है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार