|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा, तो भतीजे ने चाची का गला घोटा कर कर दी हत्या, बताई वजह

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के महुली गांव में बीती रात एक युवक ने जादू टोने के शक पर अपने ही चाची के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुये गला घोट कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी स्थल पहुंच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना क्रम से अगवत कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापामार कर रही है। वही चर्चा है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने सरेण्डर कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम महुली निवासी गोविन्द सिंह की शादी हुये कई साल हुई थी। लेकिन गोविन्द के पत्नी को बच्चे नही हो रहे थे। कई जगह इलाज एवं झाड़फूक करा रहा था। इसी बीच किसी ओझा ने बता दिया कि प्रेतबाधा एवं जादू टोना लगा है। इस अंधविश्वास में पड़ कर गोविन्द ने ओझाओ का सहारा लेना तेज कर दिया।

इस दौरान कही से पता चला कि उसी के चाची मानवती सिंह उम्र 40 वर्ष ने जादू टोना किया है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आरोपी गोविन्द सिंह पिता जगधारी सिंह उम्र 25 वर्ष ने मानमती सिंह पति छत्रपति सिंह उम्र 40 वर्ष के घर पहुंच गला घोट कर मौत की नींद सुला दिया। उक्त घटना गांव में आग की तरह फैल गई। जहां आसपास के लोग भी पहुंच गये, लेकिन तब तक में आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग खड़ा हुआ था।

वही घटना की सूचना पर आज दिन शनिवार की सुबह सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल एवं आरोपी के तलाश में जुट गई। इधर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 301(ए), 351, 196, 115(2) इधर ग्रामीणों के चर्चाओं के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस के यहां सरेण्डर कर लिया। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतिका का पति भागा, दूसरा भतीजा करता रहा जद्दोजहद
जानकारी के अनुसार जिस वक्त आरोपी गोविन्द सिंह मृतिका के घर पहुंचा और अपनी चाची के साथ मारपीट करने लगा। जहां मृतिका का पति इस बहसी युवक भतीजे को गुस्सा को देख भाग खड़ा हुआ। वही मृतिका का दूसरा भतीजा कमलभान सिंह अपने चाची की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर टक्कर लेता रहा। लेकिन यहां पर कमलभान आरोपी के आगे कमजोर पड़ गया। वह भी अपनी जान बचा कर भाग खड़ा हुआ। कमलभान के अनुसार आरोपी उसके साथ भी मारपीट किया है।

इनका कहना
आज सुबह थाना सरई अंतर्गत बरका चौकी में सूचनाकर्ता कमलभान सिंह ने चौकी आकर सूचना दिया कि उसका चचेरा भाई गोविन्द सिंह जादू टोना के आशंका पर उसकी चाची मानमती सिंह के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुये गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाने में मर्ग कायम कर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
गायत्री तिवारी, एसडीओपी, देवसर

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार