Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    • चितरंगी में कोरेक्स पर पुलिस की कैश कार्रवाई, तीन को छोड़ दो पर केस की चर्चा
    • Singrauli News : सरई, गजराबहरा, बैढ़न मार्ग की बदहाल हालत, वाहन चालक परेशान
    • Singrauli News : डीईओ की नाकामी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई – दो स्कूलों की शिकायतों ने खोली विभाग की पोल
    • कॉलेज आती छात्राओं से रोज करता था छेड़छाड़, मीडिया रिपोर्ट के बाद हरकत में आई पुलिस – शादीशुदा शख्स गिरफ्तार!
    • Singrauli News : कुएं में मिली महिला की लाश, बेटी ने पिता–चाची पर लगाया हत्या और अवैध संबंध का आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    Singrauli News : नगर निगम अध्यक्ष के ख़िलाफ़ 22 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर को सौंपा पत्र

    By Pro VindhyaOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072

    Singrauli News: कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा सहित निर्दलीय पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर किया हस्ताक्षर, भाजपा पार्षदों पर भी बैक डोर से मिल रहा समर्थन?


    सिंगरौली। नगर पालिक निगम के गलियारे में सियासी गर्माहट एक बार फिर बढ़ गई है। नगर निगम के अध्यक्ष (स्पीकर) के खिलाफ कांग्रेस सहित अन्य दलों के 22 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। जिले में संभवतः यह पहला मामला है जब नगर पालिक निगम में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास की तैयारी की गई है। इस अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस आप और बसपा के पार्षद शामिल है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 33 पार्षदों का होना आवश्यक है।
    गौरतलब है कि सिंगरौली नगर पालिक निगम के कांग्रेस आप और बसपा के 22 पार्षदों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की अगुआई में कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अखिलेश सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के 12 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद, बसपा के 3 पार्षद जबकि 2 निर्दलीय पार्षद साथ रहे। जिनमें से 22 पार्षद अविश्वास पत्र कलेक्टर को सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पार्षदों ने बताया कि  कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपा है। कलेक्टर ने उन्हें 3 अक्टूबर का समय दिया है, जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव में शामिल सभी 22 पार्षदों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद निगम एक्ट के तहत प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। वहीं कलेक्टर ने पार्षद दल से कहा है कि वे इस पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

    भाजपा पार्षदों के सहमति पर अविश्वास प्रस्ताव ?

    वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अखिलेश सिंह की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से पार्षदों में भारी असंतोष है। तीन-चार वार्डो में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए जबकि भाजपा पार्षदों के ही वार्डो में मूलभूत सुविधाओं के लिए महापौर अध्यक्ष और आयुक्त के दफ्तरों के चक्कर काटते हैं। ऐसे में कई भाजपा पार्षद ही अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आगे आए हैं। श्री सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ कांग्रेस पार्षद नहीं ला रहे हैं बल्कि आम आदमी पार्टी, बीएसपी, निर्दलीय पार्षदो सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षद भी अध्यक्ष को हटाने के लिए उनके पक्ष में वोट करेंगे। 

    विकास कार्य नहीं होने से नाराज है पार्षद

    पार्षदों ने आरोप लगाया है कि वाडों में विकास कार्य के लिए बार-बार बोलने पर भी अध्यक्ष ध्यान नहीं देतें। इससे उनकी वार्ड की जनता बहुत ही आक्रोशित एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। पार्षद शेखर सिंह ने कहा कि वे लगातार अपने वार्डों के विकास के मुद्दे परिषद में लाते हैं, लेकिन अध्यक्ष उन्हें वापस परिषद में भेजकर मामले को उलझा देते हैं। उन्होंने बताया कि यह कई साल से हो रहा है, जिससे पार्षदों में गहरा असंतोष है और वे अध्यक्ष को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद भी अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। पार्षद परमेश्वर पटेल ने बहुमत जुटाने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें 45 वार्ड के पार्षदों के हिसाब से वोटिंग के दिन 32 पार्षदों की जरूरत होगी, जो उन्हें मिल जाएंगे। 

    इनका कहना है 

    विपक्ष पार्षदों ने भ्रम फैला कर भाजपा के खिलाफ एक नया नॉरेटिव सेट कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। नगर सरकार आप पार्टी की है, टारगेट में भाजपा है, यह हास्यास्पद है। महापौर और कांग्रेस काम करने के बजाय निगम को राजनीतिक अखाड़ा बनाने में तुले हैं। विकास कार्य से इन्हें कोई लेना-देना नहीं।
    देवेश पाण्डेय, अध्यक्ष, नगर पालिक निगम, सिंगरौली

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज

    December 7, 2025

    NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर

    December 6, 2025

    Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस

    December 5, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    • चितरंगी में कोरेक्स पर पुलिस की कैश कार्रवाई, तीन को छोड़ दो पर केस की चर्चा
    • Singrauli News : सरई, गजराबहरा, बैढ़न मार्ग की बदहाल हालत, वाहन चालक परेशान
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.