BJP candidate list 2025 : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस सूची में 12 विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस सूची में सबसे प्रमुख नाम प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का हैं।
बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मिथिला की लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है. मैथिली ठाकुर ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ज्वाईन किया था. उन्हें दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. जबकि IPS आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है. मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है. यहां से सुरेश शर्मा पहले BJP के उम्मीदवार हुआ करते थे. इस बार भी सुरेश शर्मा टिकट की रेस में थे. लेकिन भाजपा ने रंजन कुमार को टिकट दिया है.
बीजेपी ने 12 कैंडिडेट की लिस्ट जारी होने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। लिस्ट में दो बड़े नामों को टिकट नहीं दिया गया है. बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट पार्टी ने काट दिया है. वहीं, छपरा से बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की जगह पार्टी ने यहां से महिला कैंडिडेट को उतारा है. साथ ही गोपालगंज विधायक कुसुम देवी का भी टिकट कटा है. उसके बाद चर्चा होने लगी थी संभावित टिकट नहीं मिलने पर अब भाजपा में भितरघात होगा।
बीजेपी ने पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों की घोषणा की थी
बीजेपी ने पहली सूची में कुल 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किया था. पार्टी ने आज 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस तरह बीजेपी ने अबतक कुल 83 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है. एनडीए में हुए समझौते के तहत बीजेपी राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से कुल 101 पर चुनाव लड़ रही है. जेडीयू भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
More Stories
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसा
Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
पावसुन इंडस्ट्री में श्रमिकों का शोषण उजागर, जांच में कई बड़ी अनियमितताएँ सामने !