|
Breaking News
Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालSingrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबतबादले की गुहार बनी मौत की वजह! सुसाइड नोट ने पुलिस सिस्टम की संवेदनहीनता उजागर कीCM साहब मंत्री के दो दौरे के बाद भी जयंत चौकी बेप्रभारी; तबादला उद्योग पर मंत्री की चुप्पी ने बढ़ाया रहस्य, ASI पर वसूली की चर्चाप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवाल

आधी रात की दरिंदगी,नशे में भतीजे ने बांधकर 80 साल की बड़ी मां से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था, बल्कि समाज और रिश्तों की आत्मा पर भी करारा तमाचा है। मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिसने जीवन की संध्या में सहारे और सम्मान की उम्मीद की थी, उसी घर में दरिंदगी का शिकार हो गई जिसे उसने अपना सुरक्षित ठिकाना समझा था।

पीड़िता के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12 बजे की है। पड़ोस में रहने वाला उसका देवर का बेटा शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। उसने कहा कि वह उसी रात उसके घर में सोएगा। रिश्ते और उम्र का लिहाज रखते हुए बुजुर्ग महिला ने उसे अपने घर में ठहरने दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि यही भरोसा उसकी जिंदगी की सबसे भयावह रात में बदल जाएगा। रात के अंधेरे में, जब बुजुर्ग महिला गहरी नींद में थी, आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसने महिला के हाथ-पैर खटिया से बांध दिए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। हैवानियत की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया।

दर्द, डर और बेबसी से जूझती महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भागा।घटना के बाद सदमे में डूबी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चितरंगी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

नशा, विकृति और संवेदनहीनता इंसानियत पर भारी
इस घटना ने गांव ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सवाल यह है कि जब रिश्तों की मर्यादा ही टूट जाए, तो बुजुर्ग और कमजोर लोग खुद को सुरक्षित कहां महसूस करें? यह वारदात समाज के उस स्याह चेहरे को उजागर करती है, जहां नशा, विकृति और संवेदनहीनता इंसानियत पर भारी पड़ रही है। अब जरूरत है कि कानून दोषी को ऐसी सजा दे, जो समाज के लिए एक सख्त संदेश बने।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार