|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

विदेशी पहलवानों से सजेगा सिंगरौली का दंगल,28 फरवरी- 1 मार्च को महा मुकाबला, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान की भिड़ंत के लिए तैयार रामलीला मैदान

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में आगामी 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होने वाले 7वें सीजन को लेकर आज दिन रविवार को एक निजी होटल में दंगल प्रतियोगिता को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां प्रेस वार्ता में अतिथियों और संरक्षकों के द्वारा दंगल प्रतियोगिता को लेकर अपने-अपने विचार रखा। 
           

दंगल प्रतियोगिता के संरक्षक और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि दंगल तो दंगल होना चाहिए। सिंगरौली के धरती पर विदेश के पहलवान आ रहे हैं यह हम सब की जिम्मेदारी है कि सब अपनी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं। ताकि यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन सही तरीके से हो सके। जिसकी जो जिम्मेदारी हो। उस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करें। यह दंगल शारीरिक मानसिक सभी तरह के लिए अच्छा है। इस तरह का दंगल हमेशा होना चाहिए ताकि समाज वह अपने जिले में अच्छा संदेश जाए और सिंगरौली का नाम रोशन हो।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। वही दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ने होने जा रहे दंगल प्रतियोगिता को लेकर कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय दंगल होने जा रहा है। स्वर्गीय सुरेश शर्मा के द्वारा यह खेल कराया जा रहा था। उनके नेतृत्व में हो रहा था। उन्हीं के द्वारा खली को सिंगरौली की धरती पर बुलाया गया था। आज हम सबके बीच सुरेश शर्मा नहीं रहे। उनकी यादें हैं। उन्होंने जो वीणा उठाया था वह अनवरत चल रहा है। श्री पांडे ने आगे कहा कि सिंगरौली में दंगल का आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित होगा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को आने के लिए निमंत्रण दिया गया है। इस दंगल में 40 से 50 पहलवान आ रहे हैं। जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान ईरान के इरफान, नेपाल देवा थापा पहलवान और उनकी बहन रूबी पहलवान, भूटान के पहलवान चमचम डोगरा, भारत के रामेश्वर पहलवान, केरल के कटप्पा, हरियाणा के काली पहलवान,भिंड मध्य प्रदेश से गौरव, अयोध्या से पागल बाबा लाडी पहलवान, जम्मू कश्मीर से रिजवान गन्नी, राजस्थान से शमशेर, दिल्ली से आसिफ अली पूनम सहित कई खिलाड़ी सिंगरौली की धरती पर दंगल प्रतियोगिता में पहुंच रहे है।

प्रेस वार्ता के दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चौबे, पार्षद भारतेंदु पांडे, सीमा जयसवाल, राजकुमार दुबे, पूनम गुप्ता, सूरज पांडेय ,सौरभ गुप्ता, संजय दुबे, सुखेंद्र पाठक, लक्ष्मी शाह, के के शाह, संतोष सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार