|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

सिंगरौली महुआ गांव में दरिंदगी: घर में घसीटकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, धमकी के बाद हफ्ते भर चुप रही पीड़िता

सिंगरौली के सरई थाना अंतर्गत निवास चौकी क्षेत्र के महुआ गांव में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले आरोपी रामराज जायसवाल ने युवती को जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

धमकी से डरी सहमी पीड़िता करीब एक सप्ताह तक चुप रही। मानसिक दबाव और डर के बीच आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर सरई थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती हैं। फिलहाल निवास चौकी प्रभारी निपेन्द्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारियों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर कर दिया है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार