|
Breaking News
वायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?MP News : मंत्री के वार्ड में विकास की ऐसी तस्वीर! सड़क पर पानी, गड्ढों में छिपा हादसों का खतरामाजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंप

वायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरार

17 जुलाई के वायरल वीडियो में महिला ने सोनू गुप्ता पर लगाए थे गंभीर आरोप, एसपी बोले – शिकायत है तो एसपी कार्यालय में शिकायत कर सकती है

सिंगरौली। कोतवाली के सामने मीडिया के कैमरों के बीच एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। 17 जुलाई को सामने आए बताए जा रहे इस वीडियो में महिला ने सुकून स्पा सेंटर संचालक सोनू गुप्ता पर जिस्मफरोशी, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। महिला ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया, लेकिन उस समय पुलिस की ओर से स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई। वहीं अब एसपी ने कहा कि महिला की शिकायत पर मेडिकल चेकअप के बाद क्रॉस एनसीआर हुई है।

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह से पुलिस की कार्रवाई और महिला की शिकायत पर दर्ज अपराध की जानकारी लेने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। थाने के स्तर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण यह सवाल बना रहा कि आखिर महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. से मामले में आधिकारिक जानकारी मांगी गई।

एसपी ने बताया कि मेडिकल के बाद क्रॉस एनसीआर दर्ज हुई है। साथ ही उनका कहना था कि यदि महिला की ओर से इससे अधिक कोई शिकायत है तो वह एसपी कार्यालय में शिकायत कर सकती है। एसपी के इस जवाब से यह स्पष्ट हुआ कि मामले में पुलिस ने मेडिकल के बाद एनसीआर की कार्रवाई की है। हालांकि वायरल वीडियो में महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच किस स्तर पर हुई, सोनू गुप्ता की भूमिका को लेकर पुलिस ने क्या कार्रवाई की और आगे मामले में क्या जांच की जा रही है, इन सवालों का स्पष्ट जवाब अभी सामने नहीं आया है।

खास बात यह है कि महिला ने आरोप पुलिस थाने के सामने मीडिया के समक्ष लगाए थे और वीडियो भी सार्वजनिक रूप से वायरल हुआ। ऐसे में पुलिस के सामने अब केवल शिकायत दर्ज करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि आरोपों की सत्यता की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने रखने की जिम्मेदारी भी है। लेकिन जिस तरह मामला सार्वजनिक हुआ और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे, उससे पारदर्शिता की जरूरत जरूर बढ़ गई है।

अब सवाल यह भी है कि यदि महिला के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो आगे कौन-सी कार्रवाई होगी और यदि आरोप सही नहीं पाए जाते तो पुलिस इसकी स्थिति कब स्पष्ट करेगी ? फिलहाल क्रॉस एनसीआर दर्ज होने की एसपी की पुष्टि के बाद भी मामले की पूरी तस्वीर सामने आना बाकी है।

वायरल आरोपों का सच कब सामने लाएगी पुलिस ?

वायरल वीडियो में महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन पुलिस की जांच और कार्रवाई अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। एसपी ने मेडिकल के बाद क्रॉस एनसीआर दर्ज होने की जानकारी दी है, वहीं थाना प्रभारी का पक्ष सामने नहीं आया। ऐसे में सवाल सिर्फ एनसीआर दर्ज होने का नहीं, बल्कि आरोपों की निष्पक्ष जांच का है। पुलिस को स्पष्ट करना होगा कि सोनू की भूमिका क्या है और महिला के आरोपों की सच्चाई आखिर कब सामने आएगी।

वायरल आरोपों में सोनू कौन, पुलिस बताएगी सच ?

वायरल वीडियो में महिला द्वारा सोनू गुप्ता का नाम लिए जाने के बाद सवाल और गंभीर हो गया है कि आखिर सोनू कौन हैं और इस पूरे मामले से उनका क्या संबंध है? महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनकी भूमिका को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्या पुलिस ने सोनू से पूछताछ की, क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई और महिला के आरोपों की जांच कहां तक पहुंची। इन सवालों पर अभी भी रहस्य बरकरार है।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार