Lal Kitab : हर किसी के जीवन में कोई न कोई समस्या होती है। ऐसा कोई भी नहीं है जिसका जीवन समस्याओं के बिना चल रहा हो लेकिन कुछ लोगों के जीवन में इतनी समस्याएं होती हैं कि वे कितनी भी मेहनत कर लें, कितना भी सम्मान दे लें, लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।
Lal Kitab : लेकिन फिर भी उन्हें कोई समाधान नहीं मिल पाता है लेकिन आज हम आपको जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको 24 घंटे के अंदर ही असर दिखाना शुरू कर देंगे। जी हां, लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन हानि, करियर में तरक्की न होना, बीमारी, काम में रुकावट आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में –
अपने कार्यस्थल पर फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी उन्नति के रास्ते खुल जायेंगे। साथ ही आर्थिक परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।
शयनकक्ष में पलंग के नीचे एक कपड़े में फिटकरी बांधकर रखें। ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और आपका जीवन खुशहाल रहेगा।
फिटकरी का यह उपाय आपको तीन बुधवार तक करना है। इसके लिए आपको फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे किसी भारी पत्थर के नीचे दबा देना है। ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
इसके लिए आप रोजाना पानी में फिटकरी मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी। स्वास्थ्य भी बना रहेगा.
बुरी नजर से बचने के लिए आपको फिटकरी को सिर से पैर तक 7 बार उतारना है। इसके बाद उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे आपको बुरी नजर से छुटकारा मिलेगा. Lal Kitab
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट