Lucky Birds : हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के अलावा पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कुछ जानवर और पक्षी बहुत शुभ होते हैं और उनकी पूजा और सेवा करने से जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है। वास्तु शास्त्र में इन पशु-पक्षियों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में भी बताया गया है। आज हम पक्षियों से जुड़े कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानते हैं जो बहुत लाभ देते हैं। इन पक्षियों का घर आना बहुत शुभ माना जाता है Lucky Birds :
घर में तोते का मतलब : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में अचानक तोता आ जाए तो यह बहुत शुभ होता है। तोते का दिखना अचानक धन लाभ का संकेत है।
घर में उलु अने का मतलब : उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है. अगर घर में उल्लू आ जाए या घर के आसपास उल्लू दिखाई दे तो यह स्पष्ट संकेत है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा है। उल्लू के दर्शन से अपार धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
गौरैया अगर घोंसला बनाती है : ज्योतिष शास्त्रों में कहा गया है कि गौरैया को दाना और पानी देने से पुण्य मिलता है। माना जाता है कि यदि गौरैया घर में घोंसला बनाती है, तो इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। घर में रहने वालों का भाग्य चमक उठता है.
कबूतर घर में घोंसला बनाता है तो : कबूतर का घर में प्रवेश करना और घोंसला बनाने का अर्थ है कि आपके जीवन में बस खुशहाली बनी रहेगी।घर में कबूतरों का प्रवेश सुख-शांति का संकेत है। साथ ही कम समय में बड़ी सफलता मिलने के भी संकेत है।पक्षियों को दाना-पानी देने से घर के दोष दूर होते हैं। कबूतरों को कभी भी घर की छत पर नहीं बल्कि आंगन में पानी देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से राहु ग्रह दोष समाप्त होता है.
घर में कौओं का आगमन : घर में कौओं का आगमन भी बहुत शुभ माना जाता है। यह बताता है कि आपके घर मेहमान आने वाले हैं।
घर में नीलकंठ का आगमन : वैसे तो नीलकंठ पक्षी कम ही दिखाई देता है लेकिन इस पक्षी का दिखना बहुत शुभ होता है। यदि नीलकंठ आपके घर आकर बैठ जाए तो मान लीजिए कि आपकी लॉटरी लग गई। वहीं, दशहरे के दिन घर के आसपास नीलकंठ का आना आपके लिए अपार धन, वैभव और भाग्य लेकर आ सकता है। Lucky Birds :
Also Read – Chanakya Niti: भाभियों को खुश करने के आसान टिप्स, पल भर में मान जाएंगे आपकी बात
Also Read – Right size bra : सही साइज और कंफर्ट ब्रा ऐसे चुनें, जाने खास टिप्स
Also Read – Oops moment : Taapsee Pannu रैंप में हुई उप्स मूमेंट की शिकार, दिखा बेहद प्राइवेट पार्ट