Maa Durga 108 Names: नवरात्रि का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर आपके पास मां दुर्गा की पूजा करने का पर्याप्त समय नहीं है तो आज हम मां दुर्गा के उन 108 शक्तिशाली नामों के बारे में बता रहे हैं जिनका जाप करने से मां दुर्गा आप पर प्रसन्न होंगी. Maa Durga 108 Names
Maa Durga 108 Names: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त हर तरह की पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आज की तेज रफ्तार दुनिया में लोग खुद को इतना व्यस्त रखते हैं कि उन्हें मां दुर्गा की पूजा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है. ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं मां दुर्गा के 108 नामों के जाप की, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. आइए पढ़ते हैं मां दुर्गा के 108 नाम और जानते हैं उनका महत्व… Maa Durga 108 Names
मां दुर्गा के 108 नाम
सती, साध्वी, भवप्रीता, भवानी, भवमोचनी, आर्या, दुर्गा, जया, आद्या, त्रिनेत्रा, शूलधारिणी, पिनाकधारिणी, चित्रा, चंद्रघंटा, महातपा, मन, बुद्धि, अहंकारा, चित्तरूपा, चिता, चिति, सर्वमंत्रमयी, सत्ता, सत्यानंदस्वरुपिणी, अनंता, भाविनी, भव्या, अभव्या, सदागति, शाम्भवी, देवमाता, चिंता, रत्नप्रिया, सर्वविद्या, दक्षकन्या, दक्षयज्ञविनाशिनी, अपर्णा, अनेकवर्णा, पाटला, पाटलावती, पट्टाम्बरपरिधाना, कलमंजरीरंजिनी, अमेयविक्रमा, क्रूरा, सुंदरी, सुरसुंदरी, वनदुर्गा, मातंगी, मतंगमुनिपूजिता, ब्राह्मी, माहेश्वरी, ऐंद्री, कौमारी, वैष्णवी, चामुंडा, वाराही, लक्ष्मी, पुरुषाकृति, विमला, उत्कर्षिनी, ज्ञाना, क्रिया, नित्या, बुद्धिदा, बहुला, बहुलप्रिया, सर्ववाहनवाहना, निशुंभशुंभहननी, महिषासुरमर्दिनी, मधुकैटभहंत्री, चंडमुंडविनाशिनी, सर्वसुरविनाशा, सर्वदानवघातिनी, सर्वशास्त्रमयी, सत्या, सर्वास्त्रधारिणी, अनेकशस्त्रहस्ता, अनेकास्त्रधारिणी, कुमारी, एककन्या, कैशोरी, युवती, यति, अप्रौढ़ा, प्रौढ़ा, वृद्धमाता, बलप्रदा, महोदरी, मुक्तकेशी, घोररूपा, महाबला, अग्निज्वाला, रौद्रमुखी, कालरात्रि, तपस्विनी, नारायणी, भद्रकाली, विष्णुमाया, जलोदरी, शिवदुती, कराली, अनंता, परमेश्वरी, कात्यायनी, सावित्री, प्रत्यक्षा और ब्रह्मावादिनी.
मां दुर्गा के 108 नाम के जाप का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन लोगों के पास दैनिक जीवन यापन के लिए मां दुर्गा की आराधना के लिए अधिक समय नहीं होता, वे मां दुर्गा के इन 108 नामों का पाठ करें तो मां दुर्गा उन पर प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा के इन नामों के स्मरण से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। Maa Durga 108 Names