|
Breaking News
बिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायबबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!Singrauli News : रास्ते से अचानक लापता हुए 35 वर्षीय अरुण, छह दिन बाद भी खाली हाथ परिजनSingrauli News : पहले पत्नी की संदिग्ध मौत, अगले दिन पति का शव फंदे पर; चार मासूम बच्चों के सिर से उठा सायाSingrauli News : सतना तबादला, यहां से रिलीव फिर भी आमद नहीं! अरुण सिंह की भूमिका पर जयंत में सवालतहसीलदार के आदेश पर भी नहीं हटा कब्जा, गौचर भूमि में फिर शुरू खेती, जनसुनवाई में हुई शिकायतकलेक्ट्रेट के सामने बाइक चोरी, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, दस्तावेज-नकदी गायब

राज्यमंत्री राधा सिंह की अध्यक्षता में 2047 तक सिंगरौली को विकसित बनाने पर मंथन

सिंगरौली : विकसित मध्य प्रदेश के साथ सिंगरौली भी 2047 तक विकसित जिला बन जाए। इसके लिए सिंगरौली कलेक्ट्रेट सभागार में आज राज्य मंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें इस बात पर मंथन हुआ कि आखिर सिंगरौली को विकसित सिंगरौली बनाने के लिए क्या करना होगा।

जनसंवाद मे राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार विजन इंडिया 2047 एवं विजन मध्यप्रदेश 2047 के तहत सिंगरौली जिले में भी विजन डाक्यूमेंट सिंगरौली 2047 तैयार किया गया है।

राज्य मंत्री राधा सिंह ने हम सब को मिलकर आगामी वर्ष 2047 तक के कार्य योजना को मूर्तरूप देना है। जिसके तहत जिले का अधोसंरचनात्मक विकास, उद्योग और रोजगार,नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, अर्थव्यवस्था, शिक्षा एवं कौशल उन्नयन,स्वास्थ्य, मानव विकास के उच्च मूल्य,विकास की संभावनाओं,जीवन की सुरंक्षा एवं सुद्ढ़ता, जनजाति समाज,परम्परा,और अनुरक्षण वाले सभी विंदुओ पर गहनता से विचार कर रोडमैप को मूर्त रूप देना है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा की 2047 तक सिंगरौली को विकसित और सुव्यवस्थित जिला बनाना है। हम कनेक्टिविटी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। सिंगरौली को एक तरफ जहां सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जोड़ने का रूपरेखा तैयार किया जा रहा है इसके अलावा रीवा से भोपाल तक चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस को सिंगरौली तक लेकर आना है। साथ ही उत्तर प्रदेश से बैढ़न होते हुए छत्तीसगढ़ से रेल कनेक्टिविटी भी करनी है साथ ही शहर का विकास शहर की सुब्यवस्थित बसाहट भी जरूरी है। जिसके लिए हम सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे।

राज्य मंत्री ने कहा कि विकसित राष्ट्र की यात्रा में मध्यप्रदेश राज्य के साथ ही सिंगरौली जिलें की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहेगी। इन्ही आकांक्षाओं व चुनौतियों के दृष्टिगत विजन सिंगरौली 2047 दस्तावेज बनाया जा रहा है। जिसमें सभी के सुझाव एवं मार्गदर्शन की भूमिका अहम होगी।

विधायकों ने दिया सुझाव

सिंगरौली विधायक राम निवास शाह एवं विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम ने जिले के अधोसरंचानत्मक विकास को दृष्टिगत रखते हुयें यातायात की सुगम व्यवस्था के साथ रेलवे कनेक्टिविटी, सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ विद्युतीकरण एवं हवाई सेवा से जिले को वाराणसी तक जोड़ने के साथ साथ सोलर प्लांट, रोजगार एवं कौशल उन्नयन पर्यवरण संरक्षण सहित विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये।

एनसीएल सीएमडी ने लघु इकाइयों पर किया फोकस

एनसीएल सीएमडी बी.साई राम ने कहा अधोसंरचान विकास से संबंधित सुझाव दिये गये। जिसमें जिले के औद्योगिकरण, लघु ईकाइयो की स्थापना के साथ साथ कौशल उन्नयन सहित अन्य महत्वपूर्ण विंदुओ पर अपना सुझाव दिया गया। वही बैठक में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक कम्पनियों के अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भी विजन डाक्यूमेंट में अपने सुझाव दिये गये।

ड्राफ्ट तैयार कर होगा विकास – कलेक्टर

हमरा लक्ष्य न केवल सिंगरौली का विकास करना है बल्कि देश एवं प्रदेश का विकास करना है। इसके लिए हमे सभी क्षेत्रो में उन्नति लाने की आवश्यकता है जिससे कि हमारी आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों सहित इंडस्ट्री के लोगों के साथ जो आज विकसित सिंगरौली के लिए योजना तैयार की गई है उसका एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और उसी ड्राफ्ट के तहत सिंगरौली की विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी

महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, सीएमडी एनसीएल बी.साई राम,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता,पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, नगर परिषद बरगवा की अध्यक्ष प्रमिला देवी, आयुक्त नगर निगम डी.के शर्मा,समाजसेवी, युवा जन व्यापार संघ के अध्यक्ष सहित एनसीएल और एनटीपीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार