February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

SDM पर भारी कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रांसफर आदेश के 6 दिन बाद भी नहीं छोड़ रही जगह

SDM Order सिंगरौली : बरगवां तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला कंप्यूटर ऑपरेटर उपखंड अधिकारी के आदेश पर भारी साबित होती नजर आ रही है। कंप्यूटर मैडम तबादले के बाद भी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसा लगता है कि उपखंड अधिकारी ऑपरेटर के ताकत के आगे नतमस्तक है। चर्चा है की तहसील में ज्यादातर हेरा फेरी के काम इन्हीं के जरिए किया जाता है। लिहाजा तहसीलदार भी कंप्यूटर मैडम को रिलीफ नहीं करना चाहते।

गौरतलब है कि बरगवां डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ काजल गुप्ता को उपखंड अधिकारी ने 11 अप्रैल 2025 को आदेश जारी कर बरगवां तहसील से भारमुक्त करने के साथ सरई तहसील में संलग्न करने के आदेश जारी किया। लेकिन आदेश हुए एक सप्ताह होने चले हैं लेकिन आदेश का पालन नहीं हो पाया। चर्चा है कि श्रीमती काजल गुप्ता का मोह केवल कुर्सी से नहीं, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा और वजह है। हालांकि मुख्य बजट क्या है यह वही बता पाएंगी। SDM Order

वही सवाल यह है कि उपखंड अधिकारी के एक तरफा रिलीफ करने के आदेश के बाद भी आखिर ऐसी क्या बजह है कि बरगवां तहसीलदार कंप्यूटर ऑपरेटर को रिलीव नहीं किया। सवाल यह है क्या कंप्यूटर ऑपरेटर का मैनेजमेंट ज्यादा बेहतर है या फिर उनकी काबिलियत। बताया जा रहा है कि अधिकतर विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर ने अधिकारियों को जकड़ रखा है, वह अधिकारियों के सभी वैध – अवैध कामों के राजदार होते हैं। लिहाजा अधिकारी अपने ऑपरेटरों के ट्रांसफर को रोकने के लिए सारे हथकंडे अपनाते हैं। SDM Order

तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार अपने सवाब पर है, अधिकारी भी अपने दलालों या फिर अपने कंप्यूटर ऑपरेटर से ही रिश्वत के लेनदेन की सेटिंग करते हैं।डिजिटल होती व्यवस्था में पावर का हस्ताक्षरण हो रहा है। पहले जो काम बाबू किया करते थे अब ज्यादातर कंप्यूटर ऑपरेटर कर रहे हैं। वह भी नाम मात्र के वेतन पर। कहते हैं कि अधिकारी भी बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के लाचार है। अब देखने लायक होगा कि मैडम का तबादला होता है या फिर यथावत रहती है। SDM Orde

About The Author