Ganja Smuggler : सिंगरौली : अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत चितरंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार के बोनट और सीलिंग से 30 किलो गांजा जिसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद किया है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी का खुलासा रुस्तम कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उ.प्र की मिर्जापुर से स्विफ्ट डिजायर कार से नौडिहवा के रास्ते चितरंगी गांजा बेचने आ रहे हैं, जिसके बाद थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में टीम श बनाकर दबिश दी. पुलिस ने बगदरा ढाबे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया । मुखबिर के बताये अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे तीन लोगो से गांजे के बारे में पूछताछ किया गया जो कोई सामग्री होना नही बताये। Ganja Smuggler
तस्करों ने गाडी की डिग्गी भी खोलकर दिखाये जिसमे कोई सामग्री नही मिली। लेकिन थाना प्रभारी की टीम ने गाड़ी की तलाशी लेने के बाद जैसे ही कार के बोनट खुलवाए तो पुलिस के भी होश उड़ गए. आरोपियों ने कार के बोनट के अंदर और सीलिंग में 30 पैकटों में गांजा छिपाकर रखा था. यह कार्यवाही दिन रात की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट कर को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया। Ganja Smuggler
मिर्जापुर के हैं तीनों तस्कर
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों गांजा तस्कर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के जिगना थाने के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ किन-किन अपराधों में मामला दर्ज है इसकी तस्वीर की जा रही है। पकड़े गए तीनों आरोपी शोभनाथ यादव पिता रामराज यादव उम्र- 48 वर्ष निवासी भिलगौर,थाना -जिगना जिला मिर्जापुर, रामअशीष पासी पिता रामकृपाल पासी उम्र – 26 वर्ष ,निवासी चेहरा थाना- जिगना जिला मिर्जापुर,अतुल कुमार सोनकर पिता दिलीप कुमार सोनकर उम्र -23 वर्ष, निवासी निवासी चेहरा, थाना -जिगना जिला मिर्जापुर उ.प्र के निवासी है।
सरगना तक पहुंचने जांच में जुटी पुलिस
अवैध मादक पदार्थ के तार कई राज्यों से जुड़े रहते हैं। जहां सरगना अधिक मुनाफा के लिए उत्तर प्रदेश से लगे सिंगरौली जिले के अलग-अलग हिस्सों में गांजा खपाते हैं, पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है और मुख्य सरगना तक पहुंच कर गांजा के इस चैनल को तोड़ना चाह रही है। Ganja Smuggler
इनकी रहीं भूमिका
गांजा तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजी रावत,नन्दलाल यादव, सुदर्शन चौहान, भैयालाल यादव, आशीष पाल, सर्वदानन्द राय, वीर सिंह की भूमिका रही।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम