|
Breaking News
ठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचलठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारएक पेड़ की छांव में सिमटी इंसानियत, चारों ओर उजड़ता हुआ सिंगरौलीCM Mohan Yadav का सख्त मूड, 55 जिलों में कभी भी उतर सकता हेलीकॉप्टर, उपार्जन केंद्रों पर मचेगी हलचल

न्याय की गुहार लेकर आईजी के पास पहुंची छेड़छाड़ की पीड़ित महिला, बोलीं GM को बचा रहीं पुलिस, 6 महीने से दे रहा झांसा फिर पकड़ा हाथ

सिंगरौली : जिले की एक छेड़छाड़ पीड़ित महिला ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. महिला ने पूरे मामले को लेकर रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत के कार्यालय पहुंच कर शिकायत की हैं. महिला ने कहा कि छेड़छाड़ का आरोपी सिक्कल कंपनी का जीएम है, उसके पास बेहिसाब पैसा है, पुलिस पैसे लेकर महिला की बिना एफआईआर दर्ज किए जीएम रंजीत सिंह को बेगुनाह साबित कर दिया। फिलहाल आईजी से न्याय मिलने का आश्वासन मिला है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जीएम रणजीत सिंह पति को नौकरी देने के लिए 6 महीने से झांसा देकर दौड़ाया। फिर अकेले कमरे में बुलाकर अभद्रता और गाली-गलौज की, और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि अगर उसने इस बारे में किसी से शिकायत की तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि बिना एफआईआर दर्ज किये सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते ने जांच की, और उसे बेगुनाह बता दिया। पुलिस अधीक्षक से भी मुझे न्याय नहीं मिला। महिला ने कहा मेरी मर्यादा भंग हुई है मैं किसी कीमत पर ऐसे अपराधी को नहीं छोडूंगी उसके लिए मुझे चाहे कुछ भी करना पड़े।

महिला ने बताई कि उसने 22 मार्च और 26 मार्च को सिंगरौली कलेक्टर से लेकर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता जब भी एसपी से मिलने जाती है, उसे सीएसपी विन्ध्यनगर के पास भेजा जाता है, लेकिन वहां से भी उसे सिर्फ निराशा ही मिली है। पुलिस की निष्क्रियता से त्रस्त होकर पीड़िता ने अब रीवा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता, जो ग्राम भांडी, थाना वैढ़न क्षेत्र की निवासी है, पीड़ित ने बताया कि उसके पति पहले डीबीएल कंपनी निगाही में कार्यरत थे, लेकिन बाद में जब सिक्कल कंपनी को कार्यभार मिला, तो अन्य कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया गया लेकिन उसके पति को काम नहीं दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ सिक्कल कंपनी के जीएम रंजीत सिंह के रूम पर बुलाया गया था।

पीड़िता का आरोप है कि जीएम ने उसे बार-बार अकेले शाम के समय मिलने के लिए बुलाया और नौकरी के बदले अशोभनीय प्रस्ताव दिए। 22 मार्च 2025 को जब पीड़िता फिर से मिलने गई, तो रंजीत सिंह ने उसे जबरन कमरे के अंदर ले जाने की कोशिश की, उसका हाथ पकड़कर अभद्र इशारे किए। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और बाहर निकल आई। इसके बाद रंजीत सिंह ने उसे गालियां दीं और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

यहाँ सर्च करें

शेयर करें

लेटेस्ट खबरें