|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

DSP मैडम दबे पांव सहेली के घर में घुसीं और उड़ा दिए 2 लाख और मोबाइल, देखें CCTV

MP News: सोचिए अगर चोर पकड़ने वाली पुलिस ही चोर बन जाए तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी कल्पना रघुवंशी का अपनी सहेली के घर से दो लाख रुपए और मोबाइल फोन चुराते कैमरे में कैद हुए है। सहेली की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि केस दर्ज होते ही डीएसपी फरार हैं।

मामला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का है. प्रमिला नाम की महिला यहां अपने परिवार के साथ रहती है और पिछले 6 सालों से उसकी दोस्ती कल्पना रघुवंशी नाम की महिला डीएसपी से है. प्रमिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपने बच्चों की स्कूल फीस के पैसे निकाल कर घर पर रखे थे और फिर वह नहाने चली गई. नहाकर जब वो वापस आई तो देखा कि रुपए और उसका मोबाइल कमरे से गायब है.

प्रमिला ने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि सीसीटीवी में उनकी डीएसपी दोस्त कल्पना रघुवंशी बैग चुराकर ले जाते हुए दिखाई दे रही है.इसके बाद प्रमिला पुलिस थाने पहुंची और शिकायती आवेदन पत्र देते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया. पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पाया कि वीडियो में कल्पना रघुवंशी हाथों में नोटों की गड्डी लेकर जाते हुए नजर आ रही है. जिसके बाद पुलिस ने महिला डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. 

एफआईआर की खबर लगते ही महिला डीएसपी फरार हो गई. इस दौरान पुलिस ने डीएसपी के घर पर दबिश दी तो पीड़ित महिला का मोबाइल तो बरामद हो गया लेकिन चोरी हुए 2 लाख का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. पिछले एक महीने में मध्यप्रदेश पुलिस पर हत्या, डकैती, चोरी, लूट और रिश्वतखोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे वर्दी की साख पर बट्टा लगा है

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार