सिंगरौली : बधौरा चौंकी क्षेत्र की पहचान अब अवैध गांजा, शराब बिक्री के नाम पर भी होने लगी है। नशे का अवैध कारोबार कस्बा से लेकर गांवों तक चल रहा है। गांव में तो खुलेआम किराना दुकानों में शराब, गांजा बेचा जा रहा है। यह कारोबार पुलिस के सह पर चल रहा है।
बता दें कि किराना दुकानों सहित चौराहो में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। इस अवैध कारोबार की जानकारी सबको है। सिर्फ पुलिस को ही नहीं है। ऐसा इसलिए कह रहे, क्योंकि चौकी प्रभारी अवैध गांजा, शराब बिक्री से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे। सूत्र बताते हैं कि अवैध गांजा और शराब कारोबारी से पुष्कर अवैध वसूली कर रहा है। यह सब चौकी प्रभारी के नेतृत्व में है। हालांकि अवैध गांजा और शराब बिक्री को लेकर पूर्व में एसपी से शिकायत हुई थी जहां एसपी ने एक एएसआई सहित दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था। इसके बाद यह अवैध कारोबार कुछ दिनों तक के धीरे-धीरे लेकिन समय के साथ-साथ एक बार फिर अवैध कारोबार जोरों पर है।
बच्चे हो रहे नशे के आदी
क्षेत्र में इन दिनों किशोरों को कौन कहे छोटे-छोटे बच्चों में भी नशे की लत चिता का विषय बनता जा रहा है। छोटे-छोटे ये बच्चे भी मादक पदार्थो के आदी होते जा रहे हैं। गड़ाखांड में खुली दुकानों पर उपलब्ध गुटखा, गांजा, शराब इत्यादि वस्तुएं जहां इसे खुलेआम बढ़ावा दे रही है। वहीं अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक भी इस ओर उदासीन बने हुए हैं। इन दिनों बच्चे नशे के लिए एक नई तरकीब अपनाते देखे जा रहे हैं।
चौकी प्रभारी से ग्रामीण नाराज
बताया जा रहा कि पिछले दिनों बधौरा पुलिस ने एक मामले में अंतर जातिय विवाह को लेकर सुर्खियों मे रहा। जहां चर्चा थी कि चौकी प्रभारी यदि लड़की को समझा देते तो अंतर जातिय विवाह को रोका जा सकता था लेकिन उनका जुड़ाव को रोका जा सकता था लेकिन वह नहीं रोके। इस बात से एक वर्ग विशेष चौकी प्रभारी से असंतुष्ट था। इसी बीच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें पुलिस ट्रांसपोर्टरों की तरफदारी की तो स्थानीय लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और आगजनी की घटना हो गई। जहां हालात बेकाबू हो गए थें। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी की कार्य प्रणाली को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम