February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

SI और ASI के तबादलों से मंत्री-सांसद-विधायक खफा,IG ने SP से तबादलों का पावर छीना, अब ऐसे होगा ट्रांसफर

सिंगरौली 5 मई। जिले के आधा दर्जन चौकी प्रभारी व उप निरीक्षको के तबादला को लेकर मामला इन दिनों जोर पकड़ा हुआ है। चर्चाओं के मुताबिक मंत्री से लेकर सांसद, विधायक जहां नाराज हैं। वही आईजी ने भी पुलिस अधीक्षको के मनमानी पर चाबुक चला दिया है। आईजी के इस पत्राचार से पुलिस महकमे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निगरी, गोरबी, शासन, बरका व पुलिस चौकी प्रभारियों समेत आधा दर्जन उप निरीक्षको का अस्थाई रूप से तबादला किया गया था। तबादला करने का मुख्य वजह प्रशासनिक दृष्टिकोण से बताया गया। लेकिन इस दौरान जिन चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया, चौकियों में उनका कार्यकाल अल्प समय का था।

अचानक चौकी प्रभारियों का तबादला करने का मामला जब सामने आया तो सत्ताधारी नेता भी अचम्भे में पर गये कि आखिरकार महीने के तारीख या महीने के प्रथम सप्ताह में पुलिस सेवको को इधर-उधर क्यों किया जा रहा है। शोसल मीडिया में आधा दर्जन उप निरीक्षक के तबादला सूची वायरल होने के बाद पंचायत राज्य मंत्री, धौहनी विधायक एवं सांसद सीधी तक पहुंची तो सूत्र बताते हैं कि उक्त माननीय नाराज हो गये। पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछा गया कि किस वजह से तबादला किया गया। हालांकि तबादले का मुख्य वजह स्पष्ट नही हो पाया। बल्कि यह मामला तूल पकड़ लिया और इसकी शिकायत कहीं से आईजी तक पहुंच गई।

इस संबंध में आईजी गौरव राजपूत के द्वारा भी रीवा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षको को एक पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि भविष्य में एएसआई, चौकी प्रभारियों समेत उप निरीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के कोई भी स्थानांतरण बिना पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के लिखित अनुमोदन के नही होंगे। इसके लिए अब आईजी रीवा से अनुमोदन लेना पड़ेगा। आईजी के इस पत्र से पुलिस महकमे में भी एक बार फिर से हड़कंप मच गया है।

यहां बताते चले कि आईजी गौरव राजपूत द्वारा पिछले दिसम्बर महीने से लेकर 31 लेकर तीन महीने के दौरान आईजी कार्यालय से पूर्व में पुलिस सेवको के 36 अलग-अलग आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें भारी संख्या में पुलिस सेवक शामिल हैं। इस कार्रवाई से अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक बोले आईजी के निर्देशों का पालन हो

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम मीडिया कर्मी से खुलकर तबादले के मामले में कुछ बोले नही, लेकिन आईजी के द्वारा जारी आदेश को लेकर कहा कि उक्त आदेश का पालन हो, इस संंबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात करूंगा। विधायक का ईशारे से ही जाहिर हो रहा है कि निगरी चौकी में हुये फेरबदल से कहीं न कहीं नाराज हैं। सत्तादल विधायक होने के नाते मीडिया के सामने खुलकर नही बोल रहे हैं, लेकिन विधायक के साथ-साथ सांसद एवं पंचायत राज्य मंत्री भी गोरबी चौकी में फेरबदल से काफी नाराज हैं। इन दिनों इस बात की चर्चाएं जोर शोर से है। सत्ताधारी कई नेताओं के द्वारा ही आपस में ही चर्चा की जा रही है कि विजय जैसा चाह रहे हैं, उन्हीं के हिसाब से सब हो रहा है। अब कई भाजपा नेताओं के निशाने पर विजय आ गये हैं। जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश आला कमान से भी करने की बात की जा रही है।

आईजी के कड़े रवैया से पुलिस अमला सकते में

रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के सख्त तेवर एवं कड़े मिजाज को देख पुलिस अमला सकते में है। पूर्व आईजी के कार्यकाल में पुलिस सेवको के तबादले को निरस्त कर अपने सख्त कार्यप्रणाली का इजहार कर दिये हैं। अब जब एएसआई से लेकर चौकी प्रभारी व निरीक्षको के स्थानांतरण के संबंध में आईजी के द्वारा पत्राचार का अनुमोदन अनिर्वाय कर दिये हैं। ऐसे में कई उप निरीक्षक अभी भी मनचाहा जगह में जाने के लिए भाग-दौड़ कर रहे थे, लेकिन आईजी के उक्त पत्राचार के बाद पुलिस सेवको के भी तबादले के लिए जुगाढ़ लगा रहे उप निरीक्षको को भी झटका लगा है और वे सकते में हैं। फिलहाल यह मामला अब काफी जोर पकड़ा हुआ है।

About The Author