|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

तीन दिन से लापता नाबालिक के साथ रेप, लुटी पिटी वापस घर आकर मां को बताई हैरान करने वाली आप बीती

आलेख-नवीन मिश्रा

सिंगरौली।  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की तीन दिन बाद घर वापस लौट आई है, उसने बताया कि उसे बहला फुसला कर तीन लड़के लेकर बरगवां ले गए थे। जहां एक लड़के ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने बताया कि उसे वह लड़का रखने की बात कह रहा था। इस मामले में पीड़िता और उसकी मां ज्यादा बोलने को तैयार नहीं थी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि अधिकृत नहीं हूं कोई बयान नहीं दे पाऊंगा।

गौरतलब है कि जिले में रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य अधिकारिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस इन आपराधिक घटनाओं में अवसर निकाल कर अवैध वसूली करते हैं। चर्चा है कि कम पढ़े-लिखे मामलों में पुलिस सामान्य शिकायत सूचना की रिपोर्ट लिखती है और दूसरे पक्ष पर दवाब बनाकर पैसे वसूलते हैं। इस रेप पीड़िता की मां का कहना है कि वह नामजद शिकायत लगातार कर रही है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट पर इन आरोपियों का नाम तक दर्ज नहीं किया। नाबालिक के साथ इस घटना को पुलिस सामान्य घटना मानकर काम कर रही है। हालांकि तीन दिन बाद नाबालिक बच्ची खुद ही वापस लौट आई।

नाबालिक बेटी के वापस आने के बाद मां के साथ कोतवाली में अंकुर, अमन और प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंची है। सूत्रों का दावा है कि कोतवाली पुलिस कम पढ़े लिखे और अनपढ़ शिकायतकर्ताओं की सही शिकायत कभी लिखते ही नही। पुलिस अपने सहूलियत के अनुसार सामान्य मामला दर्ज कर दूसरे पक्ष पर विवेचना के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।

शिकायत और विवेचना में होता है खेल 

रेत, मिट्टी, शराब, गांजा, हेरोइन, मेडिकल नशा में अवैध वसूली के अलावा शिकायत और विवेचना में जमकर प्रेशर और वसूली का खेल होता है। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि गुमशुदा, फ्रॉड, मारपीट, नकली सामान की प्राथमिक शिकायतों और विवेचना में पुलिस हर महीने लाखों रूपए का खेल है, पुलिस धाराओं का डर दिखा कर दोनों पक्षो से अलग-अलग बात कर दबाव बनाते हैं।हालांकि कहते हैं सिस्टम है नीचे से ऊपर तक पहुंचता है। चर्चा है कि पुलिस गंभीर गंभीर अपराधों की शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लेते। सामान्य रिपोर्ट मानकर प्राथमिक सूचना दर्ज कर लेती है और उसी में दोनों पक्षों से दवा बनाकर अवैध वसूली करती है।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार