|
Breaking News
सिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचारसिंगरौली में हनीट्रैप का जाल, डॉक्टर को ब्लैकमेल कर 5 लाख की डिमांड, गिरफ्तारसांप काटने से मासूम की मौत, ट्रामा सेंटर लापरवाही और खराब फ्रीजर ने बढ़ाई मुश्किलेंठेकेदार को फायदा पहुंचाने 78 लाख का हुआ स्ट्रीट लाइट टेंडर ?  महापौर का पत्र भी अनदेखावार्ड 40-41 में सफाई के बाद सर्वे, टीम लौटी, नगर निगम कमिश्नर फिर कटघरे में !सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध रिफिलिंग और दुरुपयोग पर छापा,भारी मात्रा में सिलेंडर व मशीनें जब्तSingrauli News : पुलिस संरक्षण में फलता-फूलता अवैध अहाता, सरेआम कानून की उड़ रही धज्जियांSingrauli News : नो कंडीशन में ठेका, 92 लाख का खेल? स्ट्रीट लाइट घोटाले में फिर घिरी कमिश्नरCM साहब! सिंगरौली में सुबह भी ताले में कैद कोतवाली, कोतवाली प्रभारी बेपरवाह या फिर सिस्टम लाचार

Road Accident : बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत,भतीजा घायल

Road Accident सिंगरौली :  ज़िले सरई थाना क्षेत्र के झुंडिवहा गांव के पास एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर बाइक मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में किया जा रहा है। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। 

मिली जानकारी के अनुसार परिहार बस सर्विस की बस सीधी से सरई जा रही थी। बस ने  सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा रंजीत सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी घांघीटोला की मौके पर मौत हो गई जबकि भतीजा छत्रपाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी साजापानी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक कई मीटर तक बस के टायर में फंसकर घसीटती चली गई। Road Accident

घटना में रंजीत बैगा बस के टायर और बाइक के बीच फंस गया। उनका सर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि छत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंच पुलिस वाहन से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों में घुसा था लेकिन समझा इसके बाद मामला शांत हो गया।  Road Accident

भतीजे के साथ गांव लौट रहा था मृतक

घटना सरई और बरका गांव के बीच हुई। मृतक रंजीत बैगा साजापानी गांव निवासी अपने भतीजे के साथ बाजार से गांव लौट रहे थे। बाइक चला रहे उनके भतीजे को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्र मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब आधा घंटे के समझाइस के बाद लोग सड़क से उठे तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ। Road Accident

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार