|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Road accident : तेज रफ्तार का कहर, डीजे वाहन के टक्कर से निजी चिकित्सक की मौत

Road Accident सिंगरौली 27 अप्रैल। जिले में आए दिन तेज रफ्तार कहर से लोगों की जान जा रही है। अब बंधौरा पुलिस क्षेत्र के रैलामोड़ पर बीती रात बाईक एवं डीजे वाहन के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। जहां बाईक सवार प्राईवेट चिकित्सक लखपति शाह उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम खोखरी निवासी लखपति साहू उम्र 35 वर्ष मोटरसाकिल में सवार होकर बीती रात करीब 10 बजे किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर मोटर साइकिल से वापस आ रहे थे कि रैला मोड़ सड़क मार्ग में डीजे वाहन से टकरा गये। इस घटना में प्राईवेट चिकित्सक घायल हो गये और कुछ देर बार उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अचानक उनका दुनिया से चले जाना लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। Road Accident

बताया जा रहा है कि चिकित्सा के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। यदि तत्काल इलाज मिल जाता तो संभवत जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि मृतक चिकित्सा न केवल लोगों का इलाज करते थे बल्कि बहुत खुश मिजाज इंसान थे।

विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि चालक नशे की हालत में था, और काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बंधौरा चौकी पुलिस पहुंच घायल का प्राथमिक उपचार कराने में लग गई। लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस डीजे वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के तलाश में जुट गई है। Road Accident

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार