Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    Madhya Pradesh

    Send Mafia : गढ़वा थाना मौन,चौकी शांत – खनन माफिया मस्त !

    By Pro VindhyaDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read

    Send Mafia : गढ़वा व बगदरा क्षेत्र में पुलिस-वन अमले की चुप्पी से अवैध उत्खनन जारी, हर गाड़ी के दाम फिक्स

    Send Mafia सिंगरौली। गढ़वा और बगदरा क्षेत्र में अवैध उत्खनन की रफ्तार उतनी ही तेज होती जा रही है, जितनी धीमी पुलिस और वन अमले की गतिविधियाँ। रात ढलते ही घाटों के किनारे मशीनों का शोर उठता है और सुबह तक नई-नई खदानें उभर आती हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस पूरे ऑपरेशन उत्खनन के दौरान पुलिस और वन विभाग उतने ही शांत दिखाई देते हैं जितना कोई दीपावली के बाद बुझा दीपक।

    गौरतलब है कि वनांचल में खनन का नेटवर्क इतना मजबूती से काम करता है कि डंपर, ट्रैक्टर और जेसीबी की आवाज़ें तो पूरी घाटी में गूंजती हैं, लेकिन थाना-चौकी तक उनकी गूंज पहुँचने में जैसे कोई तकनीकी खराबी हो। यहां चर्चा है कि रात भर माफिया जागते हैं, पुलिस आराम करती है और जब पुलिस जागती है, तब तक माफिया अपना अवैध कारोबार पूरा कर चुके होते हैं। हालांकि यह पूरा कारोबार पुलिस के संरक्षण में ही हो रहा है। जबकि सोन घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद विशाल पैमाने पर मिट्टी और रेत की निकासी लगातार जारी है। Send Mafia

    बीट क्षेत्र के आसपास खुलेआम बन चुकी खदानें खुद इस बात की गवाही दे रही हैं कि सोन नदी की सुरक्षा फिलहाल कागज़ों में ज्यादा और जमीन पर कम है। स्थानीयों का आरोप है कि कहीं न कहीं संरक्षण देने वाली मशीनरी ही इस कारोबार की ढाल बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, वीडियो बनाए गए, पंचायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ फाइलों में दर्ज होकर रह गई। अब लोग जिला प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि अधिकारी इस नींद में डूबी व्यवस्था को झकझोरें और अवैध उत्खनन पर लगाम लगाएं। Send Mafia

    स्थानीय संगठनों ने आरोप लगाया कि यदि थाना-चौकी दोनों मिलकर गंभीरता से कदम उठाएं, तो अवैध खनन आधे घंटे भी न टिक सके। लेकिन फिलहाल स्थिति उलटी दिखाई दे रही है, यहां पुलिस खानापूर्ति के लिए एक दो गाड़ियों को पकड़ लेती है और दूसरी तरफ माफिया करोड़ों रुपए की रेत की चोरी कर रहे हैं।

    सत्ता–विपक्ष–पुलिस–माफिया की गहरी सेटिंग

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार अवैध रेत खनन में सत्ता और विपक्ष दोनों ही खेमों की पुलिस तंत्र से गहरी सांठ–गांठ बनी हुई है। यही कारण है कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा होता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट रहती है। बताया जाता है कि यहाँ पुलिस किसी महीना सेट पर नहीं चलती, बल्कि हर ट्रिप से दो से तीन हजार रुपये तक की वसूली करती है। जितनी ज्यादा गाड़ियाँ, उतनी ज्यादा कमाई।

    इस खेल को रोकने की मंशा किसी में दिखाई नहीं देती। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे रैकेट का असली संचालन उपाध्याय नामक व्यक्ति कर रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर रेत वसूली नेटवर्क का मास्टरमाइंड कहा जाता है। उसके संरक्षण में रेत माफिया न केवल बेखौफ खनन कर रहे हैं, बल्कि पुलिस का व्यवहार भी ऐसा प्रतीत होता है मानो वे इस अवैध धंधे के सुरक्षा प्रहरी हों। यही वजह है कि क्षेत्र में रात-दिन रेत से भरे डंपर दौड़ते रहते हैं और अवैध खनन बिना किसी रोक-टोक के फलफूल रहा है।

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर

    December 9, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.